{"_id":"663f0068ee5f4888ae0045f9","slug":"bundi-news-3-people-of-the-same-family-died-due-to-lightning-the-accident-happened-due-to-collapse-of-roof-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: आकाशीय बिजली के कहर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मकान की छत टूटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: आकाशीय बिजली के कहर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मकान की छत टूटने से हुआ हादसा
Sat, 11 May 2024 10:52 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 10:52 AM IST
सार
मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को बूंदी रैफर किया गया है।
विज्ञापन
मकान पर आकाशीय बिजली गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंडोली के दबलाना थाना क्षेत्र के धाभाइयों का नयागांव में बीती रात मकान की छत पर गिरी बिजली गिरने से घर में सो रहे एक ही परिवार के महिला-पुरुष समेत 4 वर्षीय मासूम लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर नायाब तहसीलदार भूपेंद्रसिंह हाडा मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल महिला को बूंदी अस्पताल रैफर कर दिया। दबलाना थाने के एएसआई कमलेश गुर्जर ने बताया कि मौसम का मिजाज बिगड़ने पर सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरने से मकान की छत टूट गई और पट्टियों के नीचे दबने से मां कर्माबाई, बेटी दिव्या सहित दामाद बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य छत पर ही टिन शेट के नीचे सो रहे थे, जो घायल हो गए। घटना में गंभीर घायल हीराबाई को बूंदी अस्पताल रैफर किया गया है। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन