{"_id":"666eeef5c28145704e0e3823","slug":"bundi-another-arrested-from-rajasthan-for-threatening-salman-khan-the-accused-is-influenced-by-vishnoi-gang-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: सलमान खान को धमकी देने के मामले में राजस्थान से एक और गिरफ्तार, विश्नोई गैंग से प्रभावित है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: सलमान खान को धमकी देने के मामले में राजस्थान से एक और गिरफ्तार, विश्नोई गैंग से प्रभावित है आरोपी
Sun, 16 Jun 2024 07:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:33 PM IST
सार
मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में हिंडौली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी लॉरेंस विश्नोई गैंग से प्रभावित है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए मुंबई ले गई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक बार फिर राजस्थान कनेक्शन सामने आया है। बूंदी जिले में मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने एक आरोपी को हिंडौली से गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल उसे मुंबई लेकर गई है, जहां आरोपी से पूछताछ की जाएगी। बूंदी एसपी हनुमानप्रसाद मीना के अनुसार पकड़ा गया आरोपी लॉरेंस गैंग से प्रभावित है। उसने पिछले दिनों एक यूट्यूब चैनल पर लॉरेंस विश्नोई गैंग की चर्चा करते हुए सलमान खान की हत्या का योजना का जिक्र किया था।
विज्ञापन
एसपी हनुमानप्रसाद मीना ने बताया कि मुंबई पुलिस ने जिले के हिंडौली इलाके में बोरदा गांव निवासी बनवारीलाल लटूरलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से प्रभावित था। बनवालीलाल पूछताछ में कहा कि वह इस मामले में शामिल है। हालांकि इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सलमान खान को जान से मिली धमकी के बाद मुंबई पुलिस लगातार पूरे देश में छानबीन कर रही है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग को फॉलो करने वाले लाइक और कमेंट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार पूछताछ की जा रही है। पिछले दिनों इस मामले में नागौर से आरोपी गिरफ्तार किए गए थे, उसके बाद अब राजस्थान के बूंदी जिले से दूसरी गिरफ्तारी हुई है।