फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bulldozer government will be formed in Rajasthan says BJP MP Mahant Balak Nath

सांसद महंत बाालक नाथ का दावा: राजस्थान में बनेगी बुलडोजर वाली सरकार, जनता भाजपा के साथ 

Thu, 17 Mar 2022 09:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Mar 2022 09:48 PM IST
सार

सांसद महंत बालक नाथ ने कहा कि देश की जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि जो देश, जनता और जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास की बात करेगा। सरकार उसी की बनेगी। 

विज्ञापन
Bulldozer government will be formed in Rajasthan says BJP MP Mahant Balak Nath
होली मिलन समारोह में शामिल हुए भाजपा सांसद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद महंत बालक नाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान में भी बुलडोजर वाली सरकार बनेगी। देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिला है। चुनाव के दौरान उप्र सहित अन्य राज्यों में भी बुलडोजर की जमकर चर्चा हुई थी। अब राजस्थान में भी ऐसी ही सरकार बनेगी। अलवर सांसद बालक नाथ ने यह दावा होली मिलन समारोह में मीडिया से चर्चा के दौरान किया।       

विज्ञापन

देश की जनता भाजपा के साथ 
सांसद महंत बालक नाथ ने कहा कि देश की जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि जो देश, जनता और जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास की बात करेगा। सरकार उसी की बनेगी। उन्होंने दावा किया इस बार राज्य में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलडोजर पर निकाली रैली 
होली मिलन समारोह के लिए अलवर पहुंचने सांसद नाथ का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। मिलन समारोह में शामिल होने के बाद सांसद बुलडोजर पर चढ़कर जेल चौराहे से रैली निकालते हुए अपने कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान अलवर शहर पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, दिनेश भार्गव, अशोक गुप्ता, गोवर्धन लाल सिसोदिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed