फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bug whelped in lungs because of dirty vegetables

गंदे पानी में उगी सब्जी खाने से फेफड़े में जन्मा कीड़ा

Sat, 10 Aug 2013 11:51 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 10 Aug 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
bug whelped in lungs because of dirty vegetables
सब्जियां खरीदते हुए हमेशा यही देखा जाता है कि सब्जी ताजी दिखें, लेकिन
विज्ञापन
क्या कभी ये सोचा है कि गंदे पानी में उगीं सब्जियां कितनी बड़ी बीमारी पैदा कर सकती हैं? जयपुर में गंदे नाले में उग रही सब्जियों ने एक महिला के फेफड़े में कीड़े को जन्म दे दिया।

वह महिला दो साल तक डॉक्टरों के चक्कर लगाती रही और डॉक्टर टीबी और कैंसर की जांच करते रहे लेकिन लेकिन डॉक्टरों को बाद में पता चला कि माजरा कुछ और ही है।

परिजनों ने इलाज पर करीब 2 लाख रुपए खर्च कर दिए लेकिन बीमारी का पता ही नहीं चल रहा था। बाद में ब्रोंकोस्कोपी जांच में उसके फेफड़े के मुह को बंद किए हुए एक कीड़ा नजर आया।
विज्ञापन


डॉक्टर के मुताबिक भूरी देवी (55) को तीन साल पहले सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। और ब्रोंकोस्कोपी में कीड़े की बात सामने आई।

कैसे पहुंचा फेफड़े तक
भोजन के जरिए परजीवी का अंडा मरीज के पेट में प्रवेश कर गया और कीड़ा पैदा हो गया। कीड़े ने पनपकर श्वांस नली को जकड़ लिया।

डॉक्टर ने कीड़े मारने की दवा देकर भूरी बाई को घर भेज दिया। डॉक्टर के के अनुसार गंदे नाले में उग रही सब्जियों से जो विषैला पानी शरीर में जाता है उससे कीड़ा पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज के मुताबिक कुछ दिन पहले उसे बहुत तेज खांसी आई और एक लंबा धागेनुमा कीड़ा उसके गले में फंस गया। जिसे खींचकर उसने बाहर निकाल दिया।

बाद में महिला का एक्सरे किया गया जो पूरी तरह से सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed