{"_id":"5bdb0eafbdec2269c33c55fb","slug":"bsp-releases-names-of-11-candidates-for-rajasthan-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने वोट बैंक वाले जिलों की 11 सीटों पर बसपा ने घोषित किए उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने वोट बैंक वाले जिलों की 11 सीटों पर बसपा ने घोषित किए उम्मीदवार
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और कांग्रेस से पहले बसपा ने राजस्थान में अपने वोट बैंक वाले जिलों की 11 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। बसपा ने सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। बसपा की राजस्थान के करीब 18 प्रतिशत दलित वोट बैंक पर नजर है।
विज्ञापन
बीएसपी के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने बताया कि पहली सूची में भरतपुर, दौसा, टोंक, करौली और सवाईमाधोपुर जिलों की कुछ सीटों पर प्रत्याक्षियों के नाम घोषित किए हैं। भरतपुर जिले की डीग-कुम्हेर सीट से प्रतापसिंह मेहरावर, नदबई से जोगेंद्र सिंह अवाना, नगर से वाजिब अली व वैर से अतर सिंह पगारिया, दौसा जिले की बांदीकुई सीट से भागचंद सैनी व सिकराय से फैलीराम बैरवा, टोंक जिले की मालपुरा सीट से नरेंद्र सिंह आमली व टोंक सीट से मोहम्मद अली, करौली जिले की करौली सीट से लाखन सिंह मीणा व सपोटरा से इंजी हंसराज मीणा तथा सवाई माधोपुर से हंसराज मीणा को प्रत्याक्षी बनाया गया है।
विज्ञापन