{"_id":"629f5368e392ce01991cc0cf","slug":"bsf-action-near-indo-pak-border-heroin-worth-17-crore-seized-4-punjab-smugglers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भारत पाकिस्तान सीमा के पास बीएसएफ की कार्रवाई, 17 करोड़ की हेरोइन जब्त, पंजाब के चार तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भारत पाकिस्तान सीमा के पास बीएसएफ की कार्रवाई, 17 करोड़ की हेरोइन जब्त, पंजाब के चार तस्कर गिरफ्तार
Tue, 07 Jun 2022 07:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 07 Jun 2022 07:02 PM IST
सार
बीएसएफ की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को बीएसएफ ने पंजाब के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तस्कारों से जब्त की गई हेरोइन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर रायसिंहनगर के ख्यालीवाला गांव में मंगलवार को बीएसएफ की जी कंपनी ने नशे के खिलाफ एक बड़ी करवाई को अंजाम दिया। जी कंपनी ने 3 किलो 500 ग्राम हेरोइन जब्त कर पंजाब के 4 तस्करों को गिरफतार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीएसएफ की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को बीएसएफ को सूचना मिली की ख्यालीवाला गांव में हेरोइन की तस्करी हो रही है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल की जी ब्रांच ने पंजाब के 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक गाड़ी और 3 किलो 500 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई। इस दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर से सटी भारत पाक सीमा से ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी कर भेजी गई थी। एक जून की सुबह तारबंदी के पास हेरोइन के पैकेट मिले थे। जिसके बाद बीएसएसएफ ने पुलिस और सीआईडी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 35 करोड़ की हेरोइन भी बरामद की गई थी।
विज्ञापन