{"_id":"6318770aa1cfec577b2c5f7e","slug":"brother-and-sister-died-due-to-snake-bite-in-bundi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बूंदी में सोते हुए भाई-बहन को सांप ने डसा, दोनों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बूंदी में सोते हुए भाई-बहन को सांप ने डसा, दोनों की हुई मौत
Wed, 07 Sep 2022 04:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Sep 2022 04:19 PM IST
सार
राजस्थान के बूंदी जिले में परिवार के साथ घर में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डस लिया। दोनों को परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भाई-बहन की मौत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी जिले के जमीतपुरा गांव में घर में सो रहे भाई-बहन की सांप काटने से मौत हो गई। दोनों ही घर में परिवार के साथ सो रहे थे। बीती रात करीब 12 बजे सांप ने दोनों को डस लिया। शरीर में जहर फैलने के चलते दोनों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमीलपुरा निवासी सूरजमल बैरवा का परिवार घर में सो रहा था। घर में एक कमरा पक्का है, जबकि बाकी हिस्सा कच्चा है। कमरे में सूरजमल बैरवा पत्नी कन्याबाई, बेटा शिवचरण, दो बेटियां लाजवंती और भानुप्रिया सो रहे थे। बेटा शिवचरण पलंग पर सो रहा था, जबकि अन्य लोग नीचे जमीन पर पर बिस्तर बिछाकर सो रहे थे। रात में बेटे शिवचरण (15) ने किसी कीड़े के काटने की बात कही। इस दौरान परिजनों ने देखा तो करीब दो फीट लम्बा सांप मौजूद था। इसके बाद परिजनों ने सांप को मार दिया। हालांकि, शिवचरण की तबीयत बिगड़ती गई और फिर उसके बेहोश होने पर परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे कोटा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इसी दौरान शिवचरण की बड़ी बहन लाजवंती (18) की भी तबीयत बिगड़ गई। लाजवंती को भी चक्कर और उल्टी की शिकायत होने लगी। उसे भी परिजन आनन-फानन में तालेड़ा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ कोटा लेकर जाते समय शिवचरण की रास्ते मे ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते ही चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शव को तालेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया।
विज्ञापन