फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Broom down strike of cleaning workers of Sawai Madhopur Municipal Council

Sawai Madhopur: मांगें पूरी नहीं होने से सफाई कर्मचारी परेशान, अनिश्चितकालीन झाड़ू डाउन हड़ताल का ऐलान

Mon, 12 Jun 2023 02:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 12 Jun 2023 02:56 PM IST
सार

सफाई कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण नहीं किया या रहा। इसके चलते नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन
Broom down strike of cleaning workers of Sawai Madhopur Municipal Council
हड़ताल पर सफाई कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सवाई माधोपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल कर दी। इस दौरान सफाई कर्मचारी बजरिया स्थित महावीर पार्क में जमा हुए और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


सवाई माधोपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सोमवार को शहर का कचरा नहीं उठा। लोग कचरे और बदबू से परेशान होते रहे। हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण नहीं किया या रहा। इसके चलते आज नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया और सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। 
विज्ञापन


मांगें पूरी नहीं होने तक झाड़ू डाउन हड़ताल जारी रखने का ऐलान
सफाई कर्मचारियों ने महावीर पार्क में नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर सफाई कर्मचारी पद पर लगे अन्य समाज को लोगों को सफाई कर्मचारी के मूल पद पर लगाने, बकाया भुगतान करने, सेवानिवृत हुवे सफाई कर्मचारियों का भुगतान करने, वर्दी और बोनस का भुगतान करने सहित अन्य मांगें पूरी करने की मांग की है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता। तब तक उनकी झाड़ू डाउन हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed