फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bride reached college with groom to appear exam in Bikaner

Rajasthan: फेरे के बाद दूल्हे संग परीक्षा देने कॉलेज पहुंची दुल्हन, शिक्षक और छात्र रह गए हैरान

Tue, 05 Jul 2022 02:22 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 05 Jul 2022 02:22 PM IST
सार

बीकानेर के बिनानी कन्या महाविद्यालय में जब सजी धजी दुल्हन परीक्षा देने पहुंची तो सब एक बार चौंक गए। बीए की छात्रा अपने विदाई से पहले परीक्षा देने पहुंची थी।

विज्ञापन
bride reached college with groom to appear exam in Bikaner
दुल्हन पहुंची एग्जाम हॉल - फोटो : Social Media

विस्तार

बीकानेर के बिनानी कन्या महाविद्यालय में सजी-धजी दुल्हन दूल्हे के संग परीक्षा देने पहुंची। कॉलजे में दूल्हा-दुल्हन को देखकर सब चौंक गए। विदाई से पहले दुल्हन परीक्षा देने पहुंची थी।

विज्ञापन


श्रीकोलायत उपरला बास निवासी झमण लाल पंचारिया के पुत्र श्रीराम पंचारिया की शादी बीकानेर के जवाहर नगर निवासी मनमोहन जाजड़ा की पुत्री कुसुम से तीन जुलाई को हुई। विदाई के दिन दुल्हन कुसुम की परीक्षा थी। ऐसे में तय हुआ कि विदाई से पहले कुसुम एग्जाम देने जाएगी और उसके बाद ही विदाई की रस्म अदा की जाएगी।

विज्ञापन


दुल्हन के चाचा भाजपा के युवा नेता मनोज जाजड़ा ने बताया कि कुसुम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह पढ़ाई में घर मे सबसे होशियार है। सरकार के 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' के विजन को उनकी भतीजी ने साकार करते हुए शादी के मंडप के बाद विदाई लेने से पहले बीए की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र जा पहुंची। दुल्हन कुसुम के इस निर्णय पर परिजनों और ससुराल पक्ष से खूब सहयोग मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed