{"_id":"64378a87a7d1ecb1b0022169","slug":"brick-attack-on-child-s-head-in-chauhilanwali-village-of-hanumangarh-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: गांव चौहिलांवाली में बच्चे के सिर पर ईंट से हमला, मां को दी जान से मारने की धमकी, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: गांव चौहिलांवाली में बच्चे के सिर पर ईंट से हमला, मां को दी जान से मारने की धमकी, तीन पर केस दर्ज
Thu, 13 Apr 2023 10:22 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:22 AM IST
सार
हनुमानगढ़ के गांव चौहिलांवाली में तीन आरोपियों ने गली में खेल रहे 12 साल बच्चे को ईंट मारकर घायल कर दिया। बचाव में आई माँ को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
12 साल के बच्चे के सिर पर ईंट से हमला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गली में खेल रहे 12 साल के बच्चे के सिर पर ईंट फेंक कर मारने और बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। चोट लगने से घायल बच्चे का राजकीय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में टाउन पुलिस थाने में एक नामजद और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
हेड कॉन्स्टेबल जसवंत सिंह ने बताया कि मनप्रीत (30) निवासी वार्ड 6, गांव चौहिलांवाली ने अपने पति राजा सिंह (40) पुत्र सोहन सिंह बाजीगर के साथ पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी कि 10 अप्रैल को शाम करीब 5-6 बजे उसका लड़का सुखवीर (12) घर के बाहर गली में खेल रहा था। उसी समय महेन्द्र सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी चौहिलांवाली और दो अन्य लोग वहां आए। महेन्द्र सिंह ने गली में खेल रहे उसके लड़के सुखवीर को गालियां दीं और उसके सिर पर ईंट फेंकी।
विज्ञापन
उसने बीच-बचाव करना चाहा तो इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद उसने अपने लड़के सुखवीर को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। मनप्रीत के अनुसार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं कि हमारा नाम पुलिस में दिया तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन