{"_id":"d5cd11de13e1168da9dc34a229fa5708","slug":"boy-going-to-school-axed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का सिर काटा, हत्यारों का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे का सिर काटा, हत्यारों का पता नहीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 12 Jul 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चे की हत्या का एक मामला सामने आया है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हत्यारों ने बच्चे की गर्दन काट कर धड़ से अलग कर दी। वारदात राजस्थान के अजमेर की है।
सूत्रों के मुताबिक चार साल का राजू स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ लेकिन अपने पिता की दूकान पर नहीं पहुंचा जहां वो रोजाना टॉफी लेने के लिए जाता था।
बच्चे के पिता संतोष ने बताया कि,"राजू जब मेरे पास नहीं आया तो मैंने उसकी तलाश शुरू कर दी। वो तो नहीं मिला लेकिन उसकी लाश एक मैदान में पड़ी मिली।"
बच्चे के पिता ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। नासिराबाद पुलिस ने बताया कि,"बच्चे को बहुत ही वीभत्स तरीके से मारा गया है। उसका सिर काट दिया गया है।"
विज्ञापन
पुलिस फिलहाल तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है और सुबूत जमा कर रही है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।