{"_id":"6380f275076def51f058ef7b","slug":"blackmailed-to-make-illegal-relationship-mp-ranjita-koli-gunman-shot-two-people-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर थी रंजिश, सांसद के गनमैन ने दो को मारी गोली, जानें मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर थी रंजिश, सांसद के गनमैन ने दो को मारी गोली, जानें मामला?
Fri, 25 Nov 2022 10:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:21 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि गनमैन की पत्नी का पड़ोसी के चचेरे भाई ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। बीते छह महीने से यह मामला चल रहा था। जिसे लेकर दोनों परिवारों में रंजिश थी।
विज्ञापन
गोलीकांड के बाद आरोपी गनमैन ने सरेंडर कर दिया था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले की सांसद रंजीता कोली के गनमैन ने अपने पड़ोसी पर गोली चला दी थी। गोली महिला और उसके बेटे को लगी थी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, उसके बेटे का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया तो चौंकाने वाली बात सामने आई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गनमैन की पत्नी का पड़ोसी साहब सिंह के चचेरे भाई ने अश्लील वीडियो बना लिया था। साथ ही उसके कुछ अश्लील फोटो भी ले लिए थे। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। बीते छह महीने से यह मामला चल रहा था। जिसे लेकर दोनों परिवारों में रंजिश थी।
विज्ञापन
गुरुवार शाम को भरतपुर सांसद रंजीता कोली के गनमैन (राजस्थान पुलिस का सिपाही) नितेश ने जमना देवी (60) और उसके बेटे साहब सिंह (60) के गोली मार दी थी। गोली लगने से जमना देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि साहब सिंह पेट में गोली लगने से घायल हो गया। उसका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी पुलिसकर्मी ने बयाना थाने में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नितेश की दो साल पहले नौकरी लगी थी। जब वह ट्रेनिंग कर रहा था तब साहब सिंह के परिवार का उसके घर आना जाना था। इस दौरान साहब सिंह के चाचा का लड़का दीपक भी उसके घर आता था। इसके बाद नितेश ने अपनी साली की शादी दीपक से तय कर दी। दोनों की सगाई भी हो गई थी।
करीब छह महीने पहले नितेश को पता चला कि दीपक ने उसकी पत्नी के अश्लील वीडियो बना लिए हैं। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। यह बता पता चलते ही नितेश ने सगाई तुड़वा दी। इस बाद पर दोनों परिवारों में झगड़ा भी हुआ था। इस दौरान भी साहब सिंह ने फायरिंग कर दी थी। उसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी।
गुरुवार को नितेश को बुखार था। ऐसे में इलाज कराने के लिए सांसद ने उसे घर भेज दिया। वह पहुंचा तो साहब सिंह सहित कुछ लोग उसके घर के बाहर ताश खेल रहे थे। नितेश ने उनसे ऐसा करने के लिए मना किया। इसी बात पर साहब सिंह और नितेश का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नितेश ने अपनी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। उसने कुछ सात गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली साहब सिंह और एक गोली उसका मां जमुना देवी को लगी। जिसमें जमुना की मौके पर ही मौत हो गई। साबह सिंह का जयपुर में इलाज चल रहा है।