फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Bhajanlal Sharma Meets PM Narendra Modi In Delhi

राजस्थान: प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रिपरिषद विस्तार की फिर अटकलें

Thu, 15 Oct 2026 03:49 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 15 Oct 2026 03:49 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। करीब 20 मिनट चली इस बैठक को ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब राज्य में पंचायत चुनाव नजदीक हैं और मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर अटकलें जारी हैं। हालांकि, मुलाकात में किन मुद्दों पर बात हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
CM Bhajanlal Sharma Meets PM Narendra Modi In Delhi
सीएम भजनलाल ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार, को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह बैठक लगभग 20 मिनट तक चली। राजस्थान में हाल ही में सं हुए स्थानीय निकाय चुनावों और आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के बीच इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


प्रारंभिक स्तर पर इस वार्ता को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इसके कई सियासी अर्थ निकाल रहे हैं। वर्तमान में राजस्थान से लेकर दिल्ली तक एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का भारी विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। ऐसे माहौल में दोनों नेताओं के बीच हुई इस चर्चा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। यही नहीं, राज्य में मंत्रिपरिषद विस्तार की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव
इस मुलाकात से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई राजस्थान कैबिनेट बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। इस बैठक में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के अनवरत सेवाकाल और राष्ट्र निर्माण के ऐतिहासिक सफर पर एक विशेष अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल की इस बैठक में प्रदेश हित से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्र निर्माण और सुशासन की यात्रा
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात अक्तूबर को सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रसेवा का ऐतिहासिक पड़ाव पूरा किया है। इसी उपलक्ष्य में राजस्थान मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर उनका अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुशासन, विकास और विकसित भारत के संकल्प की यात्रा निरंतर जारी है। लोकतंत्र में जनता के आशीर्वाद से उन्हें पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार प्रचंड जनादेश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed