{"_id":"5d8cd4a28ebc3e93a04e88fe","slug":"blackbuck-case-salman-khan-to-appear-in-jodhpur-court-on-friday-for-the-next-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला हिरण मामलाः जान से मारने की धमकी के बीच जोधपुर की अदालत में शुक्रवार को पेश हो सकते हैं सलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला हिरण मामलाः जान से मारने की धमकी के बीच जोधपुर की अदालत में शुक्रवार को पेश हो सकते हैं सलमान
Thu, 26 Sep 2019 09:11 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 26 Sep 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक गैंगस्टर की तरफ से जान से मारने की मिली धमकी के बीच काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की एक अदालत के समक्ष शुक्रवार को पेश हो सकते हैं। सलमान को जान से मारने की यह धमकी 16 सितंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए गैंगस्टर गैरी शूटर ने दी थी, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है। अभिनेता ने उन्हें दोषी ठहराने वाले निचली अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है। निचली अदालत ने उन्हें पांच साल कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
सत्र अदालत के न्यायाधीश चंद्र कुमार सोंगारा ने चार जुलाई को सुनवाई के दौरान खान को 27 सितंबर को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। ऐसा नहीं करने पर खान की जमानत भी रद्द हो सकती है। हालांकि, ऐसा अंदेशा है कि वह पेश नहीं होंगे। वहीं, पुलिस का दावा है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल फरवरी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली इसी तरह की धमकी के चलते सलमान ने अदालत में पेश होने का मन बदल लिया था। अभियोजन पक्ष के वकील महिपाल बिश्नोई ने कहा कि अदालत ने पिछली सुनवाई में खान के वकील से उन्हें अदालत में पेश करने के लिए मौखिक तौर पर कहा था। सलमान पिछले साल मई के बाद से अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं। उस वक्त उन्हें जमानत दी गई थी।
विज्ञापन
पिछली सुनवाई के दौरान, बचाव पक्ष के वकील ने सलमान खान को अदालत में पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने उन्हें पेश करने को कहा था, क्योंकि वह अपनी याचिका पर होने वाली सुनवाई में शुरुआत से ही अनुपस्थित रहे हैं। सलमान खान पर 1998 में जोधपुर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप है।