फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP targets Congress in Jalore said camps are being organized when the last time comes

Jalore News: जालौर में भाजपा में कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- जब अंतिम समय आया तब लगाए जा रहे हैं कैंप

Sat, 29 Apr 2023 10:22 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2023 10:22 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजसमंद जिले में भगवान श्रीनाथजी और चारभुजा जी के किए दर्शन कर प्रदेश की जनता की उन्नति और अमन चैन के लिए प्रार्थना की। उनके साथ प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, जिला प्रमुख रतनी देवी की मौजूद रहे।

विज्ञापन
BJP targets Congress in Jalore said camps are being organized when the last time comes
भाजपा का जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा ने जालौर में जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश महामंत्री और सांसद दीया कुमारी, भजनलाल शर्मा शामिल रहीं। सीपी जोशी ने कहा कि भ्रष्ट, नाकारा कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है। जनता इसका जवाब 2023 के विधानसभा चुनाव में देगी।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजसमंद जिले में भगवान श्रीनाथजी और चारभुजा जी के किए दर्शन कर प्रदेश की जनता की उन्नति और अमन चैन के लिए प्रार्थना की। उनके साथ प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, जिला प्रमुख रतनी देवी की मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जन आक्रोश महाघेराव जालौर को संबोधित करते हुए कहा कि जनाक्रोश यात्रा के तहत भाजपा सरकार ने जनता के मुद्दों की आवाज बनकर भाजपा ने पहले पंचायत स्तर पर फिर विधानसभा स्तर पर और अब जिला मुख्यालय पर जनता के मुद्दों की आवाज बन घेराव किया है। कांग्रेस ने साढ़े चार साल पहले अपने चुनाव घोषणा पत्र में कहा था कि पूर्ण कर्जा माफ करेंगे लेकिन नहीं हुआ, साढ़े 4 साल में गिरदावरी नही हुई, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। 

विज्ञापन

सत्ता के गलियारों और उच्च शीर्ष तक मिलीभगत
सीपी जोशी ने कहा आरपीएससी का भ्रष्टाचार पहली बार इस पवित्र संस्था में देखने को मिला बोर्ड के सदस्य मोहरा है। इससे पहले पेपर लीक के आरोपी ने स्पष्ट कहा था कि मैं तो मोहरा हूं, असली कमान तो ऊपर तक जाती है। सत्ता के गलियारों और उच्च शीर्ष तक मिलीभगत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तुष्टीकरण राजस्थान में किस हद तक हुआ
शी ने कहा कि तुष्टीकरण राजस्थान में किस हद तक हुआ है, आतंकवादियों के खिलाफ पैरवी करने के लिए सीनियर वकील नहीं है, लेकिन आतंकवादियों के लिए 21 वकील सुप्रीम कोर्ट के खड़े कर दिए। जोशी ने कहा- जोधपुर की  घटना में जनजाति वर्ग के भाइयों के घरों को तोड़ दिया गया। वो पाकिस्तान से भारत में विस्थापित थे, उनको तहस नहस कर दिया। भगवा फहराने की बात हो, चाहे भगवान श्रीराम के नारे लगाने वालों पर केस दर्ज कराना हो, चाहे दलितों पर अत्याचार हो, राम दरबार को तोड़ने या शिव मंदिर को तोड़ने की घटना हुई हो।

प्रदेश की सरकार पेपर लीक मामलों में सीधी जुड़ी हुई- दीया कुमारी
देश महामंत्री और सांसद दीया कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा  प्रदेश की सरकार पेपर लीक मामलो में सीधी जुड़ी हुई है, जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद होता है। कांग्रेस सरकार के कुशासन पर संविदा पर लगाए नर्सिंग स्टाफ, गेस्ट फैकल्टी, पैराटीचर कर्मचारी सी.एच.ए कर्मचारियों को आज तक स्थाई नहीं किया गया। इस कारण वे नाम मात्र के मानदेय पर नौकरी कर रहे हैं। इस वजह से परिवार का भरण पोषण भी नहीं हो पा रहा।

सरकार की अंतिम सांसे बची हैं
प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि राहत कैंप पर कहा कि जब सरकार की अंतिम सांसे बची हैं, जब ही आपको राहत कैंप याद आ रहे हैं। साढ़े चार साल आप को याद नहीं आई जनता की याद नहीं आई। राहत देने का काम तो नरेंद्र मोदी के सरकार कर रही है जो घर बैठे बैंक का खाता खुल रहा है, खातों में आवास, शौचालय और सब्सिडी आ रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed