फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Rajasthan State Working Committee meeting is being held in Kota

Rajasthan: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आज दूसरा दिन, 2023 चुनाव की रणनीति बनाने जुटेंगे दिग्गज

Wed, 15 Jun 2022 01:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 15 Jun 2022 01:38 PM IST
सार

भाजपा की राजस्थान के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बुधवार को वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश मेघवाल सहित कई दिग्गज शामिल होंगे।

विज्ञापन
BJP Rajasthan State Working Committee meeting is being held in Kota
भाजपा वर्किंग कमेटी की बैठक - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा की राजस्थान के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का बुधवार को दूसरा दिन है। बैठक में बुधवार को अरुण सिंह, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया समेत पार्टी के कई नामी गिरामी चेहरे दिखेंगे। सुबह 10 बजे बूंदी रोड स्थित निजी रिसोर्ट में नेता चिंतन करेंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश के प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी व सांसद भारती बेन सियाल, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर उपाध्यक्ष हेमराज मीणा और चंद्रकांता मेघवाल सहित कार्यकारिणी के कई नेता बैठक में भाग लेने के लिए कोटा पहुंचे हैं। इसके अलावा बुधवार को इस बैठक में भाग लेने के लिए सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी भी आएंगे।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अगले साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत ही बैठक की जा रही है। चुनाव की तैयारियों को लेकर ही प्रस्ताव कार्य समिति के बैठक में रखे जाने की उम्मीद है। जिसके बाद चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन भाजपा के इतिहास की प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
बैठक के पहले दिन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीया ने की। उनके साथ भाजपा प्रदेश सहप्रभारी सांसद भारती बेन, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, संभाग भाजपा प्रभारी सीपी जोशी समेत बड़ी तादाद में बीजेपी पदाधिकारी जुटे। बैठक से पहले भाजपा के इतिहास पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। पूनिया ने भारतमाता के चित्र की पूजा की और दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों को फूल चढ़ाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed