{"_id":"631b78091cdade2318023172","slug":"bjp-rajasthan-state-incharge-arun-singh-co-incharge-vijaya-rahatkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan BJP: अरुण सिंह बने रहेंगे भाजपा के प्रदेश प्रभारी, विजया राहटकर सह प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan BJP: अरुण सिंह बने रहेंगे भाजपा के प्रदेश प्रभारी, विजया राहटकर सह प्रभारी नियुक्त
Fri, 09 Sep 2022 10:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:59 PM IST
सार
13 नवंबर 2020 को अरुण सिंह की राजस्थान का प्रभारी नियुक्ति किया गया था। वह 2019 लोकसभा चुनाव मैनेजमेंट का भी जिम्मा संभाला चुके हैं। शुक्रवार को भाजपा की ओर से जारी पत्र में अरुण सिंह को एक बार फिर प्रदेश प्रभारी पद पर नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा आलाकमान ने राजस्थान में राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह को प्रभारी पद पर बरकरार रखा है। वहीं, सह प्रभारी के तौर पर राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि, आशंका जताई जा रही थी कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश प्रभारी के पद पर पहले से मौजूद अरुण सिंह की जगह किसी और प्रभारी बना सकती है। लेकिन, शुक्रवार को भाजपा की ओर से जारी पत्र में अरुण सिंह को एक बार फिर प्रदेश प्रभारी पद पर नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
जिससे भाजपा आलाकमान ने अब तक चल रहीं सभी तरह की आशंकाओं पर विराम लगा दिया है। बता दें कि 13 नवंबर 2020 को अरुण सिंह की राजस्थान का प्रभारी नियुक्ति किया गया था। वह 2019 लोकसभा चुनाव मैनेजमेंट का भी जिम्मा संभाला चुके हैं।
विज्ञापन
इधर, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर को राजस्थान का सह प्रभारी बनाया गया है। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर भाजपा आलाकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- मुझे भाजपा राजस्थान के सहप्रभारी के रूप में दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करती हूं।