फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Rajasthan president Satish Poonia targeted Gehlot government over Jodhpur violence

Jodhpur Violence: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अराजक तत्वों को सरकार का संरक्षण, इसलिए प्रदेश में हो रहीं ऐसी घटनाएं

Tue, 03 May 2022 05:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 03 May 2022 05:22 PM IST
सार

सतीश पूनिया ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति से प्रदेश में अशांति है। यहां की कानून व्यवस्था चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक भी है।

विज्ञापन
BJP Rajasthan president Satish Poonia targeted Gehlot government over Jodhpur violence
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में हिंसा भड़कने के बाद भाजपा प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है। प्रदेश भाजपा डॉ. सतीश पूनिया अध्यक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति से प्रदेश में अशांति है। यहां की कानून व्यवस्था चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक भी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जोधपुर में स्वतंत्रता सेनानी मालमुकंद बिस्सा जी की प्रतिमा के पास लगा भगवा ध्वज उतारकर वहां इस्लामिक झंडा लगाया गया। तोड़फोड़ के बाद हिंसा की गई। मंगलवार को भी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर अराजकता फैलाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि करौली से यह साबित हो जाता है कि ऐसी हिंसक घटनाएं सरकार के संरक्षण में हो रही हैं।
विज्ञापन


सतीश पूनिया ने पूछा कि कांग्रेस सरकार के समय में ही इस तरह की घटनाएं क्यों होती हैं? उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि अराजक तत्वों को संरक्षण मिलता है और यह संरक्षण इसलिए मिलता है कि एक तरफ पीएफआई को कोटा में रैली की परमिशन देते हैं। दूसरी तरफ रामनवमी और हिंदू नववर्ष के जुलूसों पर प्रतिबंध लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के तुष्टीकरण के कारण अराजक तत्वों ने एक तरीके से प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। यह चिंताजनक बात है। इस तरह की घटनाएं बहुसंख्यकों के मानव अधिकारों पर चोट हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस के डूबने का बड़ा कारण तुष्टीकरण बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed