फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Rajasthan President satish Poonia left dinner, will not wear safa

प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान: सतीश पूनिया बोले- 2023 में भाजपा की सरकार बनने तक नहीं खाऊंगा रात का खाना

Thu, 03 Feb 2022 09:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 03 Feb 2022 09:53 PM IST
सार

पूनिया ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि किसान और युवा विरोधी कांग्रेस सरकार को हटाने के बाद ही साफा पहनूंगा। 


 

विज्ञापन
BJP Rajasthan President satish Poonia left dinner, will not wear safa
प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया अब साफा और माला नहीं पहनेंगे। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने तक रात का खाना भी नहीं खाएंगे। पूनिया ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि किसान और युवा विरोधी कांग्रेस सरकार को हटाने और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही मैं रात का भोजन करूंगा। 

विज्ञापन


राज्य में अगले साल विधान सभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और पूनिया दोनों ही अपनी जमीन तैयार करने में लगे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूनिया को संगठन में कई चुनौतियो का सामना करना पड़ा है। राज्य में भाजपा दो गुटों में बटी हुई है। एक गुट पूनिया का और दूसरा पूर्व सीएम बसुंधरा राजे का है। समय-समय पर बसुंधरा गुट का विरोध पूनिया को झेलना पड़ा है।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं को जाएगा बड़ा संदेश 
भाजपा आला कमान ने सतीश पूनिया पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, लेकिन संगठन में अंदरूनी कलह और गुटबाजी कार्यकर्ताओं को प्रभावित करती रही है। कौन किसके साथ जाएगा और कौन आएगा ऐसे कई सवाल राज्य में भाजपा को निरंतर कमजोर बना रहे हैं। सतीश पूनिया को आलाकमान ने पंजाब और उत्तर प्रदेश में प्राचार की जिम्मेदारी दी गई है। गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रभारी बनाया गया है और अर्जुन मेघवाल उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी हैं। ऐसे में पूनिया का यह बयान भाजपा कार्यकर्ताओं को एक बड़ा संदेश देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed