{"_id":"64397b0d4660e238db03bad3","slug":"bjp-mp-diya-kumari-visited-heeda-mori-gurdwara-in-jaipur-rajasthan-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सांसद दीया कुमारी ने जयपुर के हीदा की मोरी गुरुद्वारे में किए दर्शन, घर-घर लगाए पीएम मोदी के स्टीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सांसद दीया कुमारी ने जयपुर के हीदा की मोरी गुरुद्वारे में किए दर्शन, घर-घर लगाए पीएम मोदी के स्टीकर
Fri, 14 Apr 2023 09:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Apr 2023 09:40 PM IST
सार
खालसा साजना दिवस (वैसाखी) के पावन अवसर पर राजसमंद सांसद दीया कुमारी जयपुर स्थित हीदा की मोरी गुरुद्वारे में दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेका और चवंर साहिब जी की सेवा की। अंबेडकर जयंती पर बीजेपी एससी मोर्चा की संगोष्ठी में शामिल होकर दीया कुमारी ने घर-घर पीएम मोदी के पोस्टर भी चिपकाए।
विज्ञापन
सांसद दिया कुमारी ने घर-घर लगाए पीएम मोदी के स्टीकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाखी पर जयपुर के हीदा की मोरी गुरुद्वारे पहुंची बीजेपी की सांसद दिया कुमारी को गुरुद्वारा प्रबंधकों ने सरोपा पहनाकर स्वागत किया। दीया कुमारी ने गुरुग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेककर चवंर साहिब जी की सेवा की। सभी को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर भाजपा एससी मोर्चा जयपुर की संगोष्ठी में शिरकत
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आज राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने हीदा की मोरी, जौहरी बाजार मंडल जयपुर में भाजपा एससी मोर्चा जयपुर शहर की ओर से आयोजित संगोष्ठी में शिरकत की और बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा-बाबा साहब ने कमजोर पिछड़े वर्ग को समान अधिकार दिलाने वह समाज सुधार लाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके बताए गए मार्ग को हमें जीवन में अपनाना चाहिए। 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
घर-घर पीएम मोदी के स्टीकर चिपकाए
इस दौरान सांसद दीया ने बस्ती और मोहल्लों में जनसंपर्क कर घरों पर स्टीकर लगाए और आमजन को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराते हुए पत्रक वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की। इस अवसर पर भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जिला महामंत्री कुलवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय पारीक, बीजेपी एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र लोधिया, मंडल अध्यक्ष धनराज तंबोली, सरपंच वाल्मीकि समाज सुरेश बिवाल सहित बस्ती के लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन