{"_id":"636380f8f7d5df53bb7baae8","slug":"bjp-mp-cp-joshi-slaps-employee-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: घूस की बात बर्दाश्त नहीं कर सके बीजेपी सांसद...और कर्मचारी को मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: घूस की बात बर्दाश्त नहीं कर सके बीजेपी सांसद...और कर्मचारी को मारा थप्पड़
Thu, 03 Nov 2022 02:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:21 PM IST
सार
राजस्थान में अफीम लाइसेंस वितरण में किसानों से वसूली के आरोप पर चित्तौड़गढ़ से बीजेपी सांसद ने एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला मंगलवार शाम का प्रतापगढ़ के जिला अफीम ऑफिस का है।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद ने कर्मचारी को मारा थप्पड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिले में किसानों को अफीम लाइसेंस वितरित किए जा रहे थे। लाइसेंस वितरण के दौरान किसानों से नामांतरण और लाइसेंस वितरण में अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही थीं। इस पर सांसद सीपी जोशी मंगलवार को प्रतापगढ़ खंड प्रथम कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने किसानों और पट्टा मुखियाओं से अवैध वसूली पर नाराजगी जताई। अधिकारियों, कर्मचारियों को भी फटकारा।
विज्ञापन
बता दें कि सांसद जोशी ने वहां मौजूद कर्मचारी भंवर सिंह को बुलाकर पूछा कि एक पट्टे के कितने पैसे लेते हो। कर्मचारी ने जवाब दिया कि एक पट्टे के पांच हजार रुपये लेते हैं। वह आगे कुछ बोलता कि सांसद ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। कर्मचारी घबरा गया।
विज्ञापन
इस बीच किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इस दौरान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी वहां मौजूद रहे। किसानों ने बताया कि विभाग में रखे गए कर्मचारी-अधिकारी की ओर से रुपये मांगे जा रहे हैं। उन्होंने 15 हजार तक वसूलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन