{"_id":"5b61b9a84f1c1b9c3e8b4935","slug":"bjp-mla-sprayed-ganga-water-in-a-house-for-cow-beef-selling","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने गोमांस बेचने वाले घर में छिड़का गंगाजल, पैकेट में करते थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने गोमांस बेचने वाले घर में छिड़का गंगाजल, पैकेट में करते थे सप्लाई
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 01 Aug 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
अलवर के गोविंदगढ़ में भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने बुधवार को उस घर में जाकर गंगाजल छिड़का, जहां गोमास के पैकेट बनाते सास व दो बहुएं पकड़ी गई थीं। आहूजा के साथ हिंदू संगठन के लोग भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 30 जुलाई को गोविंदगढ़ इलाके में शकील के घर से तीन महिलाओं को गोमास के साथ पकड़ा गया था। गोमास की आपूर्ति करने के आरोपी शकील को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके बताए गोदाम से 225 से अधिक गाय की खालें मिली हैं और पूरा परिवार इस काम को तीन साल से कर रहा था।
विज्ञापन
इस मामले में एक अन्य आरोपी सत्तार खान अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। विधायक ने कहा कि इस परिवार ने गोहत्या कर भूमि को अपवित्र किया है, जिसे गंगाजल से पवित्र किया गया है। आहूजा ने आरोप लगाया कि गायों की बड़ी संख्या में खाल बरामद होने की घटना पर सेक्युलर खामोश बैठे हैं।
विज्ञापन