फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MLA enters assembly basket full of locusts, asks for speedy compensation to farmers Rajasthan

टिड्डियों से भरी टोकरी लेकर विधानसभा पहुंचा भाजपा विधायक, किसानों को जल्दा मुआवजा देने की मांग

Fri, 24 Jan 2020 09:41 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 Jan 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA enters assembly basket full of locusts, asks for speedy compensation to farmers Rajasthan
भाजपा विधायक बिहारी लाल - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक टिड्डियों से भरी एक टोकरी अपने सिर पर लेकर शुक्रवार को विधानसभा भवन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राजस्थान सरकार से टिड्डी हमले से प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन


नोखा (बीकानेर) के विधायक बिहारी लाल ने प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए टिड्डियों से भरी बंद टोकरी लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे। विधायक ने विधानसभा भवन में संवाददाताओं से कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेने के बजाय राज्य सरकार सीएए के विरोध पर ध्यान केंद्रित किए हुए है। टिड्डी हमले से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और सरकार को मुआवजा वितरण प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिमी राजस्थान के 12 जिलों के किसान टिड्डियों के हमले से परेशान हैं जिनकी सात लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हो गयी है। उन्होंने कहा कि नौ अरब रुपये से ज्यादा का नुकसान राज्य के किसानों का हुआ है और राज्य सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान का सीमावर्ती इलाका आजकल टिड्डियों का दंश झेल रहा है। पाकिस्तान से लगते इन जिलों में इस बार टिड्डियों ने बड़े पैमाने पर हमला किया है, जिससे किसान बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार हमेशा की तरह इस बार भी इन टिड्डी दलों का सबसे अधिक असर पाकिस्तानी सीमा से लगते जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जिलों में है। थार रेगिस्तान का यह इलाका पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सामने पड़ता है और टिड्डी दल हवाओं के साथ इसी सीमा से होकर भारत में आते हैं।


एक टिड्डी दल में हजारों-लाखों की संख्या में टिड्डियां होती हैं और जहां भी यह पड़ाव डालता है, वहां फसलों व अन्य वनस्पतियों को साफ करता हुआ चला जाता है। राजस्थान के किसान बीते लगभग तीन दशक के सबसे बड़े टिड्डी दल हमले का सामना कर रहे हैं। राजस्थान के कई जिले इस हमले से प्रभावित हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित इलाकों में विशेष गिरदावरी (नुकसान आकलन) का आदेश दिया है और अधिकारियों का कहना है कि टिड्डी दल हमला एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है जिसका मुकाबला भी समन्वित प्रयासों से किया जा सकता है और आने वाले दिनों में भी सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed