{"_id":"644674cbf5fe996c850778f8","slug":"bjp-mla-ashok-lahoti-attacked-the-gehlot-government-regarding-inflation-relief-camp-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP MLA: लाहोटी बोले-महंगाई राहत कैंप जाती हुई गहलोत सरकार का ढोंग, इसका कांग्रेसीकरण गलत, खर्चा पार्टी उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP MLA: लाहोटी बोले-महंगाई राहत कैंप जाती हुई गहलोत सरकार का ढोंग, इसका कांग्रेसीकरण गलत, खर्चा पार्टी उठाए
Mon, 24 Apr 2023 09:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 24 Apr 2023 09:10 PM IST
सार
जयपुर के सांगानेर से बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी ने प्रदेश की गहलोत सरकार की ओर से सोमवार से लगाए गए महंगाई राहत कैंपों को जाती हुई गहलोत सरकार का ढोंग बताया। उन्होंने कहा-चुनाव से 6 महीने पहले ही सरकार को राहत की याद क्यों आई ? राहत कैम्प का कांग्रेसीकरण करना गलत है। इनका खर्चा भी कांग्रेस को उठाना चाहिए।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के सांगानेर से बीजेपी विधायक डॉ अशोक लाहोटी ने कहा कि करीब साढ़े 4 साल पहले 2018 में कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के पेज 38 के बिंदु 49 और 53 में राजस्थान में महंगाई कम करने , डीजल पेट्रोल सस्ता देने का वादा किया था। लेकिन खेदजनक बात ये है 4 वर्ष 4 महीने से राजस्थान की जनता "किस्सा कुर्सी का" ही देखती रही और अब जब चुनाव में मात्र 7 महीने बचे हैं, तब कांग्रेस सरकार और उनके मुखिया जनता को बेवकूफ बनाने के लिए "महंगाई राहत कैंप" का नाटक कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में सबसे महंगे बिजली-डीजल-पेट्रोल, भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार
लाहोटी ने कहा कि देश में सबसे महंगी बिजली, सबसे महंगा डीजल पेट्रोल, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार कर जनता को लूटने वाली कांग्रेस सरकार अब महंगाई राहत का चुनावी ढोंग कर रही है। लाहोटी बोले-6 लाख करोड़ से ज्यादा कर्ज में डूबी सरकार के पास तनख्वाह बांटने , पेंशन देने, इलाज करने तक के पैसे नहीं हैं। सरकार केवल झूठी घोषणा करती है, एक भी काम और एक भी घोषणा जमीन पर पूरी नहीं हो रही है , इसलिए अब महंगाई राहत का झूठा ढोंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
सारी डिटेल सरकार के पास उपलब्ध, आमजनता को लाइनों में क्यों लगवाया?
विधायक लाहोटी ने कहा कि सरकार वास्तव में ही जनता को राहत देना चाहती है, तो 2019 में ही इन महंगाई राहत कैंपों को लगाती। अब साढ़े 4 साल बाद चुनाव आने पर जनता का ध्यान आया है और अब भी राहत देनी है, तो आमजन के बिजली, पानी, गैस सिलेंडर, पेंशन, राशन और चिरंजीवी सहित सभी जानकारी और पूरी डिटेल सरकार के पास उपलब्ध है। सरकार को आमजनता के अकाउंट में सीधा फायदा पहुंचाना चाहिए, लेकिन सरकार को यह सब नहीं करना है केवल दिखावा करना है।
विज्ञापन
विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि सरकार ने राहत देने की बजाय आमजन, महिला, बुजुर्ग , विकलांग, किसान, मजदूर को गर्मी, धूप, अव्यवस्थाओं के बीच कैंप में बुलाकर लंबी लाइनों में खड़ा कर रखा है। ना पीने के पानी की व्यवस्था है। ना टॉयलेट है, ना कूलर पंखे हैं। ना अन्य कोई सुविधा है। केवल झूठा प्रचार-प्रसार करने के लिए आमजन को राहत की बजाय परेशान किया जा रहा है।
कैंपों में कांग्रेस पार्टी का खुलेआम प्रचार, कांग्रेसीकरण करना गलत
लाहोटी ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं के अनुसार खर्चा सरकार कर रही है। लेकिन इन कैंपों में कांग्रेस पार्टी का खुलेआम प्रचार करना और शिविरों का कांग्रेसी करण करना गलत है । लोकतंत्र की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री जी अब लोकतंत्र कहां बच रहा है, इस पर मनन करें।