{"_id":"63cbfa93f03f027e0237bcef","slug":"bjp-mla-accused-of-molesting-a-minor-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: गुजरात के भाजपा विधायक समेत तीन पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: गुजरात के भाजपा विधायक समेत तीन पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sat, 21 Jan 2023 08:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:17 PM IST
सार
गुजरात राज्य के भाजपा विधायक और तीन अन्य के खिलाफ सिरोही आबूरोड सदर थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पॉक्सो न्यायालय सिरोही में इस्तगासे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता ने गुजरात राज्य के भाजपा विधायक और तीन अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार अगस्त 2020 में गुजरात राज्य के प्रांतिज विधासभा क्षेत्र के विधायक गजेंद्र सिंह परमार, साबरकांठा सोसाइटी के निर्देशक महेश भाई पटेल और दो अन्य के खिलाफ माननीय पॉक्सो न्यायालय सिरोही के निर्देश पर आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में उक्त आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने लगाए आरोप
आबूरोड सदर थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अगस्त 2020 में वह गजेंद्र सिंह परमार निवासी तलोद जिला साबरकांठा, महेश भाई पटेल निवासी हिम्मत नगर व दो अन्य के साथ घूमने जा रही थी। रास्ते में उल्टी और बेचैनी होने पर उसने कार रुकवाई। वह कार के नीचे उतरी हुई थी इसी दौरान आरोपियों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने सिरोही विशेष पॉक्सो न्यायालय में इस्तगासा दायर किया था, जिसके मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच फिलहाल आबूरोड सदर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में होगी तस्वीर साफ
आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जांच पूर होने के बाद ही पता चलेगा। आबूरोड सदर थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया कि पॉक्सो न्यायालय सिरोही से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में भी परिवाद प्राप्त हुआ था, जिसकी जांच माउंट आबू डीएसपी द्वारा किया कि गई थी।
विज्ञापन