फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP leaders target Gehlot government over Udaipur Murder Case BJP Congress AAP 

Udaipur Murder Case: केंद्रीय मंत्री बोले- गहलोत जिम्मेदारियों से बचते हैं, राज्यवर्धन ने कहा- प्रदेश में आतंकवादी पनप रहे

Wed, 29 Jun 2022 07:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 29 Jun 2022 07:24 PM IST
सार

बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा, उदयपुर की घटना में दो हैवान शामिल हैं, उन्होंने हैवानियत के अलावा कोई काम नहीं किया है। यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।

विज्ञापन
BJP leaders target Gehlot government over Udaipur Murder Case BJP Congress AAP 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सीएम अशोक गहलोत, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के उदयुपर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। हत्या के विरोध में जगह-जगह विरोध हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश में इंटरनेट सेवा बंद कर धारा 144 लागू कर दी है। इसके बाद भी कुछ जिलों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। कन्हैयालाल की हत्या को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। जानें हत्या को लेकर किसने क्या कहा?  

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। अशोक गहलोत राज्य के मुख्यमंत्री तो है, लेकिन जिम्मेदारी से सदा बचते रहे हैं। कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह पहला उदाहरण नहीं है, बल्कि ऐसे कई उदाहरण जहां पर एक के बाद दूसरी घटनाओं को अंजाम दिया गया, लेकिन इस बार सारी हदें पार हो गईं। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उदयपुर में जो घटा है उसने एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है कि वहां पर किस तरह से कानून व्यवस्था फेल हुई है। सात दिन पहले एक वीडियो जारी किया गया था। इसके बाद भी गहलोत सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, उदयपुर की घटना पूरे देश को दहला देने वाली घटना है। गांव की कहावत है रोपे बबूल तो आम कहा से होई। देश में की गई तुष्टीकरण की राजनीति में हद हो गई है कि कुछ लोग आतंकवादी अफजल गुरु के लिए रात को न्यायालय के दरवाजे खटखटाने चले गए। आज गहलोत सरकार के कारण कन्हैयालाल की हत्या हुई है। अगर गहलोत सरकार तुष्टीकरण की गहरी नींद में नहीं सोई होती तो जब केस हुआ उसी समय उसकी सुरक्षा का प्रबंध होना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा, उदयपुर की घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। इसमें जो 2 हैवान शामिल हैं उन्होंने हैवानियत के अलावा कोई काम नहीं किया है। ये भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। धर्म ने नाम पर जिस तरह का जुनून पैदा कर रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता। कोई भी धर्म किसी की जान लेने की इजाजत नहीं देता है। हत्या में शामिल लोगों को स्पीडी ट्रायल करके तुरंत फांसी देनी चाहिए।  

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, सवाल यह है कि क्या हमारे बच्चों को ईश-निंदा करने वालों का सर कलम करना पढ़ाया जा रहा है? मुस्लिम कानून कुरान से नहीं आया है, वह किसी इंसान ने लिखा है जिसमें सर कलम करने का कानून है और यह कानून बच्चों को मदरसा में पढ़ाया जा रहा है।  

भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, इस आतंकी हमले के लिए पूरी तरह से राजस्थान सरकार जिम्मेदार है। राजस्थान में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य में आतंकवादी संगठन पनप रहे हैं और राज्य सरकार ने उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उकसाया है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, इंसानियत के खिलाफ तालिबानी क्रूरता और शैतानी जुर्म न कोई इमान वाला कर सकता है न इस्लाम वाला, यह सिर्फ तालिबानी वाला कर सकता है। इस तरह की तालिबानी साजिशों को परास्त करना सबकी जिम्मेदारी है। यह केवल इंसानियत के नहीं, बल्कि इस्लाम के भी दुश्मन है।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यह घटना बहुत ही निदंनीय है। राजस्थान सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और 4 घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया है। यह दर्शाता है कि घटना को सतर्कता से लिया गया है। अब राज्य सरकार खुद मामले की जांच कर रही है। इससे राज्य सरकार का मनोबल नहीं गिराना चाहिए। इस घटना की जांच राज्य सरकार खुद सीबीआई को सौंपती या किसी और एंजेसी को सौंपती, लेकिन केंद्र ने राज्य सरकार को बिना बताए, बिना उन्हें शामिल किए जांच को किसी और को सौंप दी। ऐसा करना उचित नहीं है।  

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा, राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि भाजपा ने देश में केरोसिन छिड़क दिया है जो कहीं भी आग सुलगा सकता है। यह भाजपा का किया धरा है और निश्चित रूप से भाजपा इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। कांग्रेस के शासनकाल में ऐसी घटनाएं क्यों नहीं हुईं? यह अपने स्वार्थ और राजनीति चमकाने के लिए इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा देते हैं।

राजस्थान सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। पुलिस ने 6 घंटे में आरोपियों को पकड़ा है। इस तरह की घटना न हो उसके लिए प्रशासन को मुस्तैद कर दिया है। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ की देख-रेख में एक टीम को तैयार कर उदयपुर भेजा गया है। 

आम आदमी की नेता आतिशी मार्लेना ने कहा, यह घटना बहुत ही दर्दनाक और विभत्स है। हमारे देश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो यह देश के लिए शर्म की बात है। जल्द से जल्द दोषियों को सख्त सजा देनी चाहिए, जिससे दोबारा कोई भी ऐसी घटना को अंजाम देने की हिम्मत न जुटा सकें। 

जानें क्या है मामला? 
दरअसल, हत्या का मामला उदयपुर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल दर्जी है और अपनी दुकान चलाता है। मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे और उस पर गड़ासे से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के एमबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed