{"_id":"640b44e762df4d42a1056a25","slug":"bjp-leaders-attacked-cm-ashok-gehlot-for-taking-mp-kirori-lal-meena-into-police-custody-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: वीरांगनाओं का धरना खत्म कराया, पुलिस ने MP मीणा को हिरासत में लिया, भाजपा नेता बोले- पीछे नहीं हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: वीरांगनाओं का धरना खत्म कराया, पुलिस ने MP मीणा को हिरासत में लिया, भाजपा नेता बोले- पीछे नहीं हटेंगे
Fri, 10 Mar 2023 08:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Mar 2023 08:25 PM IST
सार
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा- शहीदों की वीरांगनाओं की मांगों के लिए आंदोलनरत डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ पुलिस का बर्बर व्यवहार बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने गहलोत सरकार पर बोला हमला।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की पत्नियों का धरना पुलिस ने जबरन खत्म करा दिया। उधर, पुलिस ने सांसद किरोड़ी लाल मीणा को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सासंद मीणा को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने सीएम अशोक गहलोत और उनकी सरकार पर हमला बोला है।
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा- शहीदों की वीरांगनाओं की मांगों के लिए आंदोलनरत डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ पुलिस का बर्बर व्यवहार बेहद निंदनीय है। कांग्रेस सरकार द्वारा लाठी का डर दिखाकर वीरांगनाओं की आवाज को कुचलने का यह अलोकतांत्रिक प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सांसद सरस्वती बोले- हम पीछे नहीं हटेंगे
मामले को लेकर सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा, राजस्थान सरकार पुलिस को आगे कर भाजपा नेताओं और वीरांगनाओं का दमन कर रही है। पुलिस ने सांसद मीणा के साथ पुलिस ने जो बर्ताव किया है, वह बहुत ही निंदनीय है। किरोडीलाल मीणा वीरांगनाओं के पक्ष में खड़े हैं। वह वीरांगनाओं से ही मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा कर उनके साथ जो व्यवहार किया है उससे साफ जाहिर होता है कि राजस्थान सरकार पुलिस को आगे कर भाजपा नेताओं और वीरांगनाओं का दमन करना चाहती है। भाजपा इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। पूरी पार्टी सांसद और वीरांगनाओं के साथ खड़ी है। पार्टी को कितना ही बड़ा आंदोलन क्यों ना करना पड़े जब तक वीरांगनाओं को न्याय नहीं मिलता हम पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
शेखावत बोले- सीएम गहलोत विरोधियों के खिलाफ हर जुल्म और हर साजिश को तैयार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत जी जिन्हें विरोधी मानते हैं, उनके खिलाफ हर जुल्म और हर साजिश करने को तैयार हैं। अपमान की सीमा पार कर जाना तो उनके लिए मजाक जैसा है। वीरांगनाओं का धरना पुलिस के जोर से खत्म करवाना हो या सांसद मीणा को हिरासत में लेना, ये सब बेरहम तानाशाह की निशानी है।
शेखावत ने कहा कि वीरांगनाओं पर पुलिस की कार्रवाई देश पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों का अपमान है। सरकार वादा पूरा करने के बजाय महिलाओं पर अपना "पराक्रम" दिखा रही है। धरनास्थल पर मुख्यमंत्री को स्वयं जाना था, लेकिन उन्होंने तड़के पुलिस भिजवा दी। गहलोत जी क्या उन वीरांगनाओं से लड़ना चाहते हैं, जिन्हें मदद की आस है और जो भविष्य को लेकर घबराई हुई हैं। यह शर्म की बात है।
कैलाश चौधरी बोले- वीरांगनाओं के समर्थन में आवाज उठाना सरकार को बर्दाश्त नहीं
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा- राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का वीरांगनाओं के समर्थन में खड़े होना कांग्रेस को इस प्रकार चुभा कि उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए नियमों के विरुद्ध गिरफ्तार किया गया। मैं मुख्यमंत्री गहलोत से पूछना चाहता हूं कि क्या पहले ही कांग्रेस के कुशासन में अराजकता कम थी जो अब जनता की आवाज को आपके समक्ष रखने वालों पर अपनी शक्ति का दुष्प्रयोग कर गिरफ्तार कर रहे हो?
चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री गहलोत और कांग्रेस सरकार द्वारा वीरांगनाओं की आवाज को सुनने के बजाय दमन करना उनकी गलत मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस का हमेशा से ही शहीदों और उनके परिजनों के प्रति ऐसा ही घृणित रवैया रहा है।