फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bjp launched a new face to fight girija wyas

गिरिजा पर गाज गिराने को तैयार नया चेहरा

Thu, 03 Apr 2014 10:50 AM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
bjp launched a new face to fight girija wyas

राजस्थान में हुए खूंनी संघर्षों तथा राणा सांगा जैसे

विज्ञापन
रणबांकुरों की शौर्य गाथाओं से सराबोर रहे मेवाड़ के चित्तौडग़ढ़ में चुनावी माहौल अपने चरम पर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार व चित्तौडग़ढ़ सीट से सांसद गिरिजा व्यास के सामने भाजपा ने एक युवा चेहरे को उतारकर मुकाबला रोचक बना डाला है।

केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास को अधिकतर लोग जानते हैं, लेकिन भाजपा की सूची में 38 वर्षीय चन्द्रप्रकाश जोशी का नाम आने पर सभी चौंक गए थे। जोशी का यह पहला बड़ा चुनाव है, वे यहां भाजपा के जिला प्रमुख हैं और कार्यकर्ताओं और जनता से उनका सीधा जुड़ाव  है।

क्षेत्र के पिछड़ेपन, मेडिकल कॉलेज के आश्वासन के बाद की वादाखिलाफी सहित कई बड़ी समस्याएं 67 वर्षीय गिरिजा व्यास पर भारी पड़ती दिख रही हैं। मतदाताओं की बातों से लगा कि वे नए चेहरे को आजमाना चाहते हैं। चित्तौडगढ़ संसदीय क्षेत्र में अब तक हुए 15 चुनाव में से सात बार कांग्रेस और आठ बार गैर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीते।

कठिन है डगर

bjp launched a new face to fight girija wyas

गिरिजा व्यास के लिए स्थानीय समीकरण कुछ टेढ़े बने हुए हैं। उन्हें विधानसभा चुनाव में करारी हार का स्वाद चखने के बाद कांग्रेस के हताश कार्यकर्ताओं का साथ मिल रहा है, जिनमें ऊर्जा की नितांत कमी है।

खास बात यह है कि इस क्षेत्र में प्रभाव रखनेवाले कांग्रेस के पूर्व विधायक उदयलाल आंजना को जालोर सीट से टिकट मिला है। आंजना के प्रचार के लिए उनके खास समर्थक उनके साथ जालोर रवाना हो चुके हैं।

विधानसभा की आठ में से सात सीटें भाजपा ने हासिल की, एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली, जो भाजपा के ही साथ है। ऐसे में भाजपा के जोशी को स्थानीय नेता होने के नाते और विधानसभा में भाजपा की बड़ी जीत का दोहरा फायदा मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की लहर को भुनाने की कोशिश

bjp launched a new face to fight girija wyas

मोदी लहर के चलते स्थानीय नेता भी जोशी के साथ जुटे हुए हैं। सांसद गिरिजा व्यास से विकास की उम्मीद लगाए बैठी रही जनता की उनसे काफी शिकायतें और कइयों की नाराजगी भी उन्हें झेलनी पड़ सकती है।

जोशी कभी चुनाव जीत कर आए जनप्रतिनिधि नहीं रहे, इस कारण वे लोगों की शिकवे शिकायतों से बचे हुए हैं। हालांकि गिरिजा की मेवाड़ में लंबी राजनीति के कारण लगभग सभी प्रमुख पदाधिकारियों व क्षेत्र से पहचान है।

गिरिजा को खुद का लंबा और बेदाग सार्वजनिक जीवन से चुनाव जीतने की उम्मीद है।

विज्ञापन

जातिगत मतदाताओं का जोड़-भाग

bjp launched a new face to fight girija wyas

ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या को देखते हुए दोनों ही पार्टियों ने इस सीट से ब्राह्मण उम्मीदवार चुने हैं। भाजपा ने गिरिजा के मुकाबले ब्राह्मण उम्मीदवार को मैदान में उतारकर एक जाति के लामबंद होने को रोक दिया।

यहां कुल मतदाता संख्या करीब सवा 18 लाख है, जिसमें दो लाख ब्राह्मण व इतने ही राजपूत मतदाता हैं। जाट और अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या भी एक-एक लाख बराबर है।

गिरिजा को महिला मतदाताओं का साथ मिलने की उम्मीद हैं, जिनके पास करीब 8 लाख 90 हजार मत हैं। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या करीब 9 लाख 30 हजार है।

मुख्य समस्याएं

bjp launched a new face to fight girija wyas

राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार ने मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी पर हाल में केंद्र से मंजूर राजस्थान के पांच मेडिकल कॉलेज में चित्तौडग़ढ़ का नाम नहीं होना नया मुद्दा बन गया है।

रेल सुविधा में विस्तार, औद्योगीकरण की कमी, खनन मजदूरों क दूभर हालत, अफीम किसानों को जमीन के पट्टे नहीं मिलने की समस्या।

चित्तौडग़ढ़ व एक-दो कस्बों को छोड़ बाकी क्षेत्र थोड़े-बहुत विकास को भी तरस रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed