{"_id":"5d37a1068ebc3e6cf722262e","slug":"bjp-involved-in-destabilising-govts-and-horse-trading-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर बोले- गहलोत, आने वाले दिनों में भाजपा को भारी पड़ेगा यह खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर बोले- गहलोत, आने वाले दिनों में भाजपा को भारी पड़ेगा यह खेल
Wed, 24 Jul 2019 05:36 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 24 Jul 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि जनता सबकुछ देख रही है और आने वाले समय में यह भाजपा को भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
गहलोत से इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘ये घटनाक्रम लंबे समय से चल रहा है, पूरा देश देख रहा है किस प्रकार मोदीजी को भारी बहुमत मिला। लेकिन आम जनता को उम्मीद नहीं थी कि जीतने के बावजूद राजग सरकार इस प्रकार की हरकत करेगा।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक में आप तमाशा देख ही रहे हैं। जो कुछ हो रहा है यह जनता के जहन में बैठ रहा है और आने वाले वक्त में उन्हें ये भारी पड़ेगा। इनकी खुद की पार्टी में बगावत होगी, ये मैं कह सकता हूं। समय का इंतजार कीजिए। अंतिम विजय सत्य की होती है।’
विज्ञापन
गहलोत ने कहा, ‘ये लोग लोकतंत्र को खत्म करने का खेल खेल रहे हैं। इनका बस चले तो हिंदुस्तान भर में यही काम करेंगे और कोई काम तो है नहीं इनके पास। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, युवाओं में आक्रोश पैदा हो रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इन्हें उसकी चिंता नहीं है।’