{"_id":"5b056faf4f1c1be5408b744b","slug":"bjp-former-state-president-ashok-parnami-recive-death-threat-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को पाकिस्तान से मिली धमकी, बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को पाकिस्तान से मिली धमकी, बढ़ी सुरक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 23 May 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान सरकार से इस्तीफा दे चुके भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को पाकिस्तान से धमकी मिली है। राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा में जवानों को तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले ने अशोक परनामी से पैसों की मांग की और नहीं देने पर नतीजा भुगतने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार व्हाट्सऐप के जरिये संदेश भेजने का सिलसिला तीन दिन से चल रहा था और मंगलवार को वॉयस कॉल कर धमकी दी गई। इसके बाद परनामी ने पुलिस को धमकी की जानकारी दी।
विज्ञापन
सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई है। उनके आवास के सामने अस्थाई चौकी बना दी गई है। राजस्थान एटीएस की जांच में पता चला है कि परनामी को वाया यूएस पाकिस्तान से धमकी दी गई है। एटीएस के अनुसार परनामी को धमकी देने वाले ने अपना नाम अलीबाबा बुंदेल बताया।
विज्ञापन