फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP demonstrated in Taranagar regarding the problem of electricity and water

राजस्थान: बिजली और पानी की समस्या को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

Wed, 04 May 2022 06:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 May 2022 06:44 PM IST
सार

चूरू के तारानगर में बिजली, पानी, सड़क और नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। 

विज्ञापन
BJP demonstrated in Taranagar regarding the problem of electricity and water
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भाजपा नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू के तारानगर बिजली, पानी, सड़क और नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवार को कस्बे के गांधी उद्यान से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद यहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन भी दिया गया। 

विज्ञापन


भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा कि क्षेत्र में बिजली पानी की समस्या हो रही है। गांव में 15 से 20 दिनों तक पानी नहीं आ रहा और 15 से 18 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। क्षेत्र की सड़कों के हालत बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। लाखों का भुगतान मिलीभगत कर किया जा रहा है। क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी फेल रही है। 
विज्ञापन


एडीएम को सौंपे ज्ञापन में मांग करते हुए उन्होंने कहा कि तारानगर में पशु चारे का भयंकर संकट छाया हुआ है। पराली के भाव 1500 से 2000 रुपए क्विंटल होने से किसान संकट में है। उन्होंने इन सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह प्रशासन से किया है।  प्रदर्शन के दौरान रामधन, महावीर पुनिया, लीलाधर प्रजापत ,राकेश शर्मा, रणजीत , विशाल शर्मा, कपिल शर्मा आदि  उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed