{"_id":"6298e4b8b31a1a5b0f1abdf9","slug":"bjp-city-president-sitting-on-tower-for-11-hours-in-bhilwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 11 घंटे से टावर पर बैठे भाजपा नगर अध्यक्ष अपनी मांगों पर अड़े, नीचे नहीं उतार पा रहे अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 11 घंटे से टावर पर बैठे भाजपा नगर अध्यक्ष अपनी मांगों पर अड़े, नीचे नहीं उतार पा रहे अधिकारी
Thu, 02 Jun 2022 09:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 02 Jun 2022 09:56 PM IST
सार
भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा के अध्यक्ष टावर पर चढ़ गए हैं। 11 घंटे बाद भी प्रशासन के अधिकारी उन्हें नीचे नहीं उतार पा रहे हैं।
विज्ञापन
टावर पर बैठे भाजपा के नगर अध्यक्ष।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष 11 घंटे से मोबाइल टावर पर चढ़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती वह नीचे नहीं उतरेंगे। प्रशासन के अधिकारी उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
दरसअल, जहाजपुर के सरकारी अस्पताल, नगर पालिका में फैलीं अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष भेरूलाल टांक गुरुवार सुबह मोबाइल मोबाइल टावर पर चढ़ गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नेहरू पार्क पहुंचे और उन्हें समझाइश देकर नीचे आने का आग्रह किया। काफी देर चली समझाइश के बाद भी वह टावर से उतरने को तैयार नहीं हुए। अभी भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और टांक को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र राठौड़ एक कार्यक्रम में आए, पर वहां नहीं गए
इधर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जहाजपुर में महाराणा प्रताप जयंती पर हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में बुलाया गया था। ऐसा माना जा रहा था कि राठौड़ कार्यक्रम के बाद टांक से मिलने पहुंच सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे लेकर भी अब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
तीन बार टावर पर चढ़ चुके हैं टांक
नगर अध्यक्ष टांक इससे पहले भी समस्याओं के निराकरण को लेकर तीन बार टावर पर चढ़ चुके हैं। वह नगर पालिका में उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। उनकी पत्नी मधु टांक पार्षद हैं।
मौके पर पुलिस और भाजपा नेताओं की भीड़
टांक के टावर पर चढ़ने के बाद से मौके पर पुलिस और भाजपा के स्थानीय नेताओं की भीड़ लगी है। विधायक गोपीचंद मीणा, कोटडी प्रधान करण सिंह बेलवा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, भाजपा जिला महामंत्री वेद प्रकाश खटीक, मंडल प्रभारी अमित गुर्जर सहित अन्य नेता व लोग मौके पर मौजूद हैं।