फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Chintan Shivar in Jaipur from May 19 PM modi JP Nadda Amit Shah

BJP National Executive Meeting: 20 मई से जयपुर में भाजपा की बड़ी बैठक, पीएम मोदी नेताओं को वर्चुअली करेंगे संबोधित, जानें कार्यक्रम

Tue, 17 May 2022 10:02 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 17 May 2022 10:02 AM IST
सार

कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद अब राजस्थान में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक  होने वाली है। जयपुर में 19 से 21 मई तक भाजपा की बड़ी बैठक होगी। 20 मई को शिविर में मौजूद सभी नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
BJP Chintan Shivar in Jaipur from May 19 PM modi JP Nadda Amit Shah
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडियाप

विस्तार

राजस्थान में अब कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद अब भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। राजधानी जयपुर में 20 और 21 मई को भाजपा की बड़ी बैठक होगी। शहर के पांच सितारा होटल लीला पैलेस में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। 20 मई को बैठक में मौजूद सभी नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


बैठक में भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व देश के राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करेगा। पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भी मंथन किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान समेत अन्य राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा सहित पिछले तीन महीनों में हुईं सभी घटनाओं पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में पार्टी के 150 नेता शामिल होंगे। दरअसल, इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा राजस्थान से चुनावी संदेश देने की तैयारी कर रही है। इसी के चलते इस बैठक का आयोजन राजस्थान में किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें राजस्थान सहित हाल ही में देश के कई राज्यों में हुईं सांप्रदायिक हिंसा, तुष्टिकरण, हिंदुत्व से जुड़े मुद्दे, दलित, आदिवासी और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे कई मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा बनाने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। राजस्थान में अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप: पूनिया 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि 19 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत और जयपुर के आमेर में 20 और 21 मई को भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर व्यवस्थाओं को लेकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर चुके हैंl राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के स्वागत के लिए जयपुर में 5 पॉइंट निश्चित किए गए हैं, जिसमें पहला पॉइंट जयपुर एयरपोर्ट सांगानेर, दूसरा गांधी सर्किल, तीसरा ट्रांसपोर्ट नगर, चौथा खोले के हनुमान जी, आमेर कुंडा रहेगाl पार्टी के नेता भजनलाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 मई को भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को संबोधित करेंगे, जो आमेर कुंडा स्थित होटल लीला में होगीl नड्डा 20 मई को शाम 7:00 बजे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सुंदर सिंह भंडारी पुस्तक का विमोचन करेंगे। 

जानें क्या रहेगा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का कार्यक्रम? 

  • बैठक में भाग लेने 19 मई को दोपहर दो बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंचेंगे।
  • शाम 6 बजे नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों को संबोधित करेंगे।
  • 20 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, सह-प्रभारी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्य के संगठन महामंत्रियों को संबोधित करेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी इस सत्र में शामिल होंगे।
  • 21 मई को भाजपा के संगठन महामंत्रियों की बैठक होगी।
  • जेपी नड्डा का जयपुर में एक संवाद कार्यकम भी होगा। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर, इंडस्ट्रियलिस्ट, एडवोकेट, बिजनेसमैन, पूर्व सैनिक सहित आदि वर्ग के लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed