{"_id":"627674adaa467e4fd6388033","slug":"bjp-anointed-lord-shiva-with-prayer-of-peace-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Violence: भाजपा ने दूध से किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक, मुस्लिम समाज के लोग भी हुए शामिल, की यह प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur Violence: भाजपा ने दूध से किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक, मुस्लिम समाज के लोग भी हुए शामिल, की यह प्रार्थना
Sat, 07 May 2022 07:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 07 May 2022 07:01 PM IST
सार
जोधपुर में भड़की हिंसा के बाद शहर के दस थाना इलाकों में कल रात 12 बजे तक कर्फ्यू लगा हुआ है। भाजपा नेताओं ने शनिवार को दूधेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर शहर में शांति बनाए रखने की कामना की। इसमें मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
51 किलो दूध से किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर में भड़की हिंसा के बाद शहर के दस थाना इलाकों में कल रात 12 बजे तक कर्फ्यू लगा हुआ है। साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद है। जिला प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। इसी बीच शनिवार को भाजपा नेताओं ने शहर के दूधेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इसमें मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए। सभी भगवान शिव से शहर में आपसी भाईचारा और प्रेम बने रहने की कामना की।
विज्ञापन
भाजपा नेता राजेंद्र बोराणा ने कहा कि जोधपुर हमेशा अपनायत का शहर रहा है। इसे प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी भी माना जाता है। कुछ असामाजिक तत्वों ने अल्पसंख्यक समुदाय को बदनाम करने की नीयत से इस प्रकार का कार्य किया है। इससे शहर की छवि खराब हुई है।
विज्ञापन
बोराणा ने बताया कि शहर में एक बार फिर अमन कायम करने और दंगाइयों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना के साथ 51 किलो दूध से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया है। इस कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की। सभी ने एकजुट होकर प्रेम भाईचारे के साथ रहने का वादा किया है।
विज्ञापन
क्यों भड़की थी हिंसा?
दो मई सोमवार देर रात विशेष समुदाय के लोग जारोली गेट पहुंचे और अपने धर्म का झंडा लगाने लगे। उन्होंने यहां स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा के पास पहले से लगे भगवा झंडे को उतार दिया। इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए उनका वीडियो बनाने लगे। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। विवाद के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।
जिसमें एक मीडियाकर्मी सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़कर मामला को शांत कराया। पुलिस के खदेड़ने के बाद एक पक्ष जालोरी गेट के पास और दूसरा ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास अपने-अपने इलाके में चला गया। लेकिन, तनावपूर्ण हालात एक फिर बिगड़ गए। ऑक्सफोर्ड स्कूल की ओर से आए लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इन्हें काबू में करने पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस के काफी प्रयास के बाद लोग तितर-बितर हुए। मंगलवार सुबह शहर के दस थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।