फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP and Congress engaged in making strategy for elections to be held on four Rajya Sabha seats in Rajasthan

Rajya Sabha Chunav: राजस्थान में चौथी सीट के लिए घमासान तय, भाजपा एक सीट पर मजबूत लेकिन प्रत्याशी उतारेगी दो

Thu, 26 May 2022 12:03 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 26 May 2022 12:03 PM IST
सार

भाजपा ने साफ कर दिया है कि राजस्थान की चार सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए वह दो प्रत्याशी उतारेगी। कांग्रेस की दो और भाजपा की एक सीट तय है। ऐसे में चौथी सीट को लेकर घमासान होना तय है। 

विज्ञापन
BJP and Congress engaged in making strategy for elections to be held on four Rajya Sabha seats in Rajasthan
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन चुनावों में कांग्रेस की दो सीटों पर और भाजपा की एक सीट पर स्थिति मजबूत है। भाजपा के इस बयान के बाद कि वह दो प्रत्याशी उतारेगी, चौथी सीट को लेकर दोनों ही पार्टियों में घमासान तय हो गया है। उधर, कांग्रेस ने भी विधायकों की वर्कशॉप के नाम पर एक जून से बाड़ेबंदी की तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन

राज्यसभा की चार सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। नामांकन की आखिरी तारीख 31 मई है। अब तक न तो भाजपा और न ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने संकेत दिए हैं कि विधायकों के मौजूदा कार्यकाल में यह अंतिम राज्यसभा चुनाव होगा। इस वजह से कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। उन पर नजरें रखी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पास 30 सरप्लस वोट

कटारिया का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में प्रथम वरीयता के 41 वोट देने के बाद भी बीजेपी के पास 30 वोट सरप्लस है। 11 और वोट और हासिल होने पर बीजेपी दूसरे प्रत्याशी को जिता सकती है। पार्टी इसी प्रयास में जुटी है और रणनीति भी तैयार की जा रही है। कटारिया के अनुसार राज्यसभा चुनाव में विधायकों को अपना वोट दिखाकर डालना होता है। इस वजह से क्रॉस वोटिंग की गुंजाइश कम ही रहती है। इसके बाद भी निर्दलीय विधायकों पर कोई पाबंदी नहीं होती है। ऐसे कई लोग हैं, जिन पर संबंधों के आधार पर विश्वास किया जा सकता है। हम इन्हीं प्रयासों में लगे हैं कि हमारा दूसरा प्रत्याशी भी जीत जाए। 

विज्ञापन

यह है राजस्थान में राज्यसभा जीत का गणित

राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में राज्यसभा सीट जीतने के लिए 41 वोटों की जरूरत है। कांग्रेस के पास 108 और भाजपा के पास 71 वोट है। राज्यसभा की चौथी सीट जीतने के लिए कांग्रेस को 15 और भाजपा को 13 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। विधानसभा में 13 निर्दलीय, दो बीटीपी, 3 आरएलपी, 2 माकपा और 1 आरएलडी के विधायक हैं। छोटी पार्टियां और निर्दलीय ही तय करेंगे कि चौथी सीट किसके खाते में जाएंगी। सूत्रों के अनुसार 13 में से 11 निर्दलीय और आरएलडी का एक विधायक कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं। इस तरह चौथी सीट पर कांग्रेस अपना दावा मजबूत कर लेगी।  

कटारिया का दावा- हम दो सीट निकाल लेंगे 

कटारिया का कहना है कि प्रत्याशी कब तय होता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। नामों पर प्रदेश स्तर पर भी चर्चा हो रही है और दिल्ली में भी। नाम फाइनल होते ही प्रत्याशी मैदान में उतार दिए जाएंगे। भाजपा दो प्रत्याशियों को चुनाव में उतारने जा रही है। इस वजह से एनालिसिस जरूरी है। पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा को 1 वोट का नुकसान हुआ था। इस वजह से कांग्रेस और भाजपा विधायकों की बाड़ेबंदी की तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने तो एक जून से विधायकों की वर्कशॉप रखी है, जिसे बाड़ेबंदी के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने भी चार में से तीन सीटें जीतने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत निर्दलीय और छोटी पार्टियों के विधायकों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। विधायकों की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed