फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bike rider miscreant snatched necklace of more that three lakh rupees from women who was going to attend the marriage ceremony of her son

राजस्थान: बेटे की शादी में जा रही मां के गले से सात तोले का हार झपट ले गए बाइक सवार बदमाश

Tue, 14 Dec 2021 10:21 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 10:21 PM IST
सार

यह पूरा मामला कोटा जिले की रामगंजमण्डी कस्बे का हैं। सोमवार देर रात पीड़ित महिला मंजू गुप्ता मारुति नगर से पंचमुखी रोड होते हुए अग्रसेन अतिथि गृह जा रही थी।

विज्ञापन
bike rider miscreant snatched necklace of more that three lakh rupees from women who was going to attend the marriage ceremony of her son
महिला बेटे की शादी में शामिल होने घर से निकली थी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस की गहलोत सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। राह चलते महिलाओं के जेवर बदमाशों के द्वारा झपटे जा रहे हैं। प्रदेश के कोटा जिले में सोमवार रात ऐसी ही कुछ घटना हुई। बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मां तैयार होकर घर से निकली थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने दूल्हे की मां के गले का सात तोला वजनी हार झपट लिया। हार की कीमत सवा तीन लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

विज्ञापन


यह पूरा मामला कोटा जिले की रामगंजमण्डी कस्बे का हैं। सोमवार देर रात पीड़ित महिला मंजू गुप्ता मारुति नगर से पंचमुखी रोड होते हुए अग्रसेन अतिथि गृह जा रही थी। महिला बेटे की शादी में शामिल होने घर से निकली थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते, उसके गले का हार झपट लिया। महिला कुछ समझती उसके पहले बदमाश भाग गए। पीड़िता चिल्लाई और उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। खबर शहर में फैली, तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के थानों के प्रशासन को अलर्ट किया। बदमाश आज सुबह तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। बदमाशों की तलाश कर रही है। दोनों बदमाशों ने पकड़े से मुंह ढक रखा था। फिलहाल, महिला मंजू गुप्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed