फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Stop Suicide: Bikaner Police made arrangements to stop the increasing suicides, started a helpline

Stop Suicide: बढ़ती आत्महत्या रोकने के लिए बीकानेर पुलिस का इंतजाम, रेंज स्तर पर सेल बनाकर शुरू की हेल्पलाइन

Sat, 23 Dec 2023 09:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 09:12 AM IST
सार

Bikaner Police : कुछ दिन पहले बीकानेर के एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा आत्महत्या के मामले के बाद बीकानेर पुलिस ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए रेंज स्तर पर सेल बनाकर आत्महत्या की घटनाएं रोकने के लिए पहल की है।

विज्ञापन
Stop Suicide: Bikaner Police made arrangements to stop the increasing suicides, started a helpline
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में बीकानेर के अंत्योदय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा सामूहिक आत्महत्या और बाकी के चारों जिलों में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए के बाद बीकानेर पुलिस ने आत्महत्या रोकने के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है। 

विज्ञापन


बीकानेर पुलिस के महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि पिछले दो सालों में करीब 1300 लोगों ने आत्महत्या की है। यह एक बहुत गंभीर मुद्दा है और पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी है कि इस तरह की घटनाओं को रोका जाए। ध्यान रहे कि बीती 14 दिसंबर की शाम अंत्योदय नगर में किराए के मकान में रहने वाले हनुमान सोनी के परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन


आत्महत्या रोकने के लिए हेल्पलाइन

बीकानेर और इसके अन्य जिलों में बढ़ रही आत्महत्याओं के मामले रोकने के लिए पुलिस के उच्च स्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व में आठ लोगों की एक टीम बनाई गई है। 'परोपकाराय' नाम से शुरू की गई यह लोगों को आत्महत्या करने से रोकने की पहल करेगी। इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 9530414841 और ईमेल आईडी spec.bikaner@gmail.com सार्वजनिक किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी परेशान व्यक्ति, जो अपनी परेशानियों के चलते जान देने तक के बारे में सोच रहा है, वह एक बार दिए गए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकता है। केन्द्र की टीम उस व्यक्ति की परेशानी दूर करने का प्रयास करेगी और उसे आत्महत्या नहीं करने के लिए समझाएगी। इस कार्य के लिए सामाजिक संगठनों और समाज सेवियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed