फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan More than 20 peacocks died under suspicious circumstances in Bikaner

Rajasthan: संदिग्ध परिस्थितियों में 20 से अधिक मोरों की मौत, बीकानेर के मणकरासर गांव में जगह-जगह बिखरे थे शव

Sat, 20 Jan 2024 07:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Jan 2024 07:29 PM IST
सार

बीकानेर के मणकरासर गांव में 20 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। पक्षियों की अचानक हुई मौत का कारण जांचने के लिए वेटरनरी डॉक्टर्स की टीम मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव गांव में जगह-जगह फैले हुए मिले।

विज्ञापन
Rajasthan More than 20 peacocks died under suspicious circumstances in Bikaner
20 से अधिक मोरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर में सेरूणा थाना क्षेत्र के मणकरासर गांव में दो दर्जन राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिलने से खलबली मच गई। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

विज्ञापन


वन विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचते ही जांच शुरू कर दी और राष्ट्रीय पक्षी मोर के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गए। आशंका जताई जा रही है कि किसी खेत में पड़े कीटनाशक के खाने से इनकी मौत हुई होगी। हालांकि, अन्य कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने गांव के आसपास बेसुध पड़े मोरों को देखा। गांव के लोगों को इस बारे में जानकारी हुई तो मौके पर लोग जुट गए। दो दर्जन मोरों के शव मिले हैं।
विज्ञापन


फिलहाल, मोरों को एकत्र किया गया है। मोरों के शवों की जांच की गई है कि इनके कहीं चोट तो नहीं लगी हुई है। दो दर्जन मोरों की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। वहीं, शवों को कब्जे में लेने के बाद उनको पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। गांव में इतनी संख्या में मोरों की मौत को लेकर दिन भर तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed