{"_id":"6afd5cd029dbe58bfe015f20","slug":"rajasthan-drone-smuggling-28-pakistani-handlers-named-local-aides-land-seizure-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन तस्करी : 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद, स्थानीय मददगारों की जमीन होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन तस्करी : 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद, स्थानीय मददगारों की जमीन होगी जब्त
Wed, 18 Nov 2026 01:38 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:38 PM IST
सार
राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के जरिए हथियार, मादक पदार्थ और विस्फोटक सामग्री भेजने के मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के अलग-अलग थानों में 28 पाकिस्तानी हैंडलरों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियार, मादक पदार्थ और विस्फोटक सामग्री भेजने वाले 28 पाकिस्तानी हैंडलर को पुलिस ने विभिन्न मामलों में नामजद कर लिया है। पुलिस प्रशासन इन सभी आरोपियों का रिकॉर्ड जुटाकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा कर रहा है। इसके साथ ही देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले अपराधियों का सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों की जमीनों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी के ड्रोन उतारने में इस्तेमाल होने वाली जमीनों को शीघ्र ही 'रकबाराज' यानी सरकारी भूमि घोषित करने की तैयारी पूरी की जा रही है।
स्थानीय मददगारों की जमीन होगी जब्त
पाकिस्तानी हैंडलरों ने सीमा से सटे इलाकों में अपना तंत्र तैयार कर रखा है, जहां स्थानीय लोगों की सहायता से खेतों में ड्रोन की ड्रॉपिंग कराई जाती है। पुलिस सभी मामलों की गहनता से पड़ताल कर रही है। यह जांच भी की जा रही है कि जमीन मालिकों ने ड्रोन गिरने की जानकारी पुलिस को दी थी या नहीं। यदि किसी जमीन मालिक की तस्करों के साथ मिलीभगत पाई जाती है, तो उसकी जमीन जब्त कर सरकारी संपत्ति घोषित की जाएगी।
पुरानी फाइलों को खंगाल रही पुलिस
ड्रोन तस्करी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने अपनी जांच प्रक्रिया में बदलाव किया है। पूर्व में पुलिस केवल मौके पर पकड़े जाने वाले तस्करों तक ही जांच सीमित रखती थी, जिससे सीमा पार बैठे अपराधियों का पता नहीं चल पाता था। इस ढिलाई के कारण सीमा पार दहशतगर्दों का प्रभाव बढ़ता गया। अब पुलिस पुरानी फाइलों की नए सिरे से पड़ताल कर रही है। इसके तहत तस्करों को शरण देने वालों, उनके रुकने के ठिकानों तथा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वाले सभी व्यक्तियों को मुकदमों में नामजद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विभिन्न थानों में दर्ज हुए मामले
पुलिस ने अलग-अलग पुलिस थानों में पाकिस्तानी तस्करों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। बीकानेर के खाजूवाला थाने में मुख्य सप्लायर चीता, ड्रोन पायलट बिल्ला जट्टा तथा ड्रोन पायलट अली को नामजद किया गया है। श्रीगंगानगर के रावला थाने में शाह चाचा लाहौर, उमर चाचा, गंजा, अहमदीन चाया, अली मरूफ उर्फ डोगर उर्फ लंबरदार और बक्सी पाकिस्तान के नाम शामिल हैं। समेजा कोठी थाने में खानजी, वीरजी, हसन, अली व अहमद उर्फ चाचा तथा श्रीकरणपुर थाने में वीरजी पर मामला दर्ज हुआ है। जैतसर थाने में याकूब, चाचा, वीरू और शिंदा को नामजद किया गया है। इसके अलावा रामसिंहपुर थाने में अली, जग्गा, शाहजी, हार्टबेल, चीस यूकेस, जसकरन वाहला तथा पवन भाही के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में अलीजट और गोलूवाला थाने में याकूब पर मुकदमा दर्ज हुआ है।