{"_id":"658bb30d68f304a2170a3675","slug":"rajashtan-news-woman-murdered-by-slitting-her-throat-husband-s-driver-turns-out-to-be-the-killer-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajashtan News: ब्यूटी पार्लर संचालिका की गला काटकर हत्या, पति का ड्राइवर ही निकला हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajashtan News: ब्यूटी पार्लर संचालिका की गला काटकर हत्या, पति का ड्राइवर ही निकला हत्यारा
Wed, 27 Dec 2023 10:46 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:46 AM IST
सार
Bikaner News: बीकानेर में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके घर से 10 किमी दूर महिला का शव मिला। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मृतक महिला
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला लक्ष्मी पुरोहित घर के पास ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वह सोमवार शाम मंदिर जाने का कहकर घर से निकली थी। रात दस बजे तक जब वह नहीं लौटी तो पति राजेश पुरोहित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
बिछवाल थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की तो महिला का शव श्रीगंगानगर मार्ग पर मिला। शिनाख्त के लिए पति राजेश को बुलाया गया जहां उसने शव की शिनाख्त की। महिला के पति ने पुलिस में समीर खान नाम के युवक के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला के पति ने पुलिस को बताया कि समीर नाम का युवक उसकी पत्नी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। युवक राजेश का ड्राइवर था लेकिन पत्नी को परेशान करने के कारण उसने उसे निकाल दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी समीर ने ही लक्ष्मी को बुलाया था, वहां किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और उसने लक्ष्मी का गला काट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपी खुद भी आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रेक पर चला गया और घायल हो गया। हालांकि खुद के बारे में आरोपी द्वारा कही गई बात झूठी निकली।