फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   pakistan will not get water of rivers that belong to india pm modi strict warning

Rajasthan: 'पाकिस्तान को उन नदियों का पानी नहीं मिलेगा, जिन पर भारत का हक है', पीएम मोदी ने दी सख्त चेतावनी

Thu, 22 May 2025 06:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 22 May 2025 06:44 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में एक जनसभा में पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत पर आतंकी हमला करेगा तो उसे इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।
 

विज्ञापन
pakistan will not get water of rivers that belong to india pm modi strict warning
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में एक जनसभा में पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत पर आतंकी हमला करेगा तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह कीमत पाकिस्तान की सेना और उसकी अर्थव्यवस्था को चुकानी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि अब हालात बदल चुके हैं, क्योंकि अब मां भारती का सेवक मोदी डटकर खड़ा है। उन्होंने कहा, “मोदी का दिमाग ठंडा रहता है लेकिन खून गरम है। अब तो मेरी नसों में खून नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है।”
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अब उन नदियों से पानी नहीं मिलेगा जिन पर भारत का अधिकार है। उन्होंने यह बयान भारतीय कश्मीर में हुए एक बड़े आतंकी हमले के एक महीने बाद दिया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिसमें अधिकतर मृतक हिंदू तीर्थयात्री थे। भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। इन्हीं में से एक है 1960 में विश्व बैंक की मदद से हुई सिंधु जल संधि को रोकने का फैसला।
विज्ञापन


PM मोदी ने दी चेतावानी

राजस्थान के बीकानेर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान आतंकियों को भेजना बंद नहीं करेगा, तो उसे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उसे पैसे पैसे के लिए तरसना पड़ेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अजमेर पुलिस की कार्रवाई, तीन बांग्लादेशी महिलाएं दस्तयाब, अब तक कुल 41 घुसपैठिए पकड़े

प्रधानमंत्री ने साफ कहा, "पाकिस्तान को अब भारत के हिस्से का पानी नहीं मिलेगा। अगर वह भारतीयों के खून से खेलता है, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह भारत का पक्का इरादा है और दुनिया की कोई ताकत हमें इससे रोक नहीं सकती।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed