फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer police action, three Bangladeshi women found, total 41 infiltrators caught so far

Ajmer News: अजमेर पुलिस की कार्रवाई, तीन बांग्लादेशी महिलाएं दस्तयाब, अब तक कुल 41 घुसपैठिए पकड़े

Thu, 22 May 2025 03:54 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अजमेर, अजमेर
न्यूज डेस्क, अजमेर, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 03:54 PM IST
सार

अजमेर से तीन बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा गया है।अब तक 41 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है। शहर में  घुसपैठियों की पहचान और निष्कासन की इस प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Ajmer police action, three Bangladeshi women found, total 41 infiltrators caught so far
अजमेर में तीन बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अजमेर शहर से तीन बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा है।  अब तक इस विशेष अभियान के तहत कुल 41 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा (आईपीएस) द्वारा किया जा रहा है। अवैध घुसपैठियों की पहचान और निष्कासन की इस प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जागिंड तथा वृत्ताधिकारी लक्ष्मण राम के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें सीआईडी जोन अजमेर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने दरगाह थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों  दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अन्दरकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली, और चश्मा-ए-नूर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खुफिया सूचना, तकनीकी संसाधनों और स्थानीय जानकारियों के आधार पर 8–10 संदिग्ध खानाबदोश लोगों को डिटेन किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अजमेर में तीन और बांग्लादेशी महिलाएं डिटेन, अब तक 38 विदेशी नागरिकों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन


गहन पूछताछ के बाद तीन महिलाओं की पहचान अवैध रूप से भारत में रह रहीं बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई। पकड़ी गई महिलाओं में पन्ना बेगम,  दूसरी महिला समीरा वहीं तीसरी महिला  साहनी उर्फ समीना उर्फ रिहाना है। इन महिलाओं ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि वे बेनापोल और हिल्ली बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं और पश्चिम बंगाल के मैदनापुर होते हुए अजमेर आकर दरगाह क्षेत्र में रहने लगी थीं।

ये भी पढ़ें-दरगाह क्षेत्र में बुर्का पहनकर घूम रहा था युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, जांच जारी

तीनों महिलाओं से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है, जिससे शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें निष्कासित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed