फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   National Shooting Competition will be held for the first time in Bikaner from June 20

Bikaner News:करणीसिंह की स्मृति में 20 जून से होगी निशानेबाजी प्रतियोगिता,500 से अधिक प्रतियोगी होंगे शामिल

Wed, 18 Jun 2025 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Jun 2025 08:02 PM IST
सार

बीकानेर में पहली बार राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक निशानेबाजों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता में पिस्टल और राइफल श्रेणियों की 10 मीटर रेंज की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
National Shooting Competition will be held for the first time in Bikaner from June 20
बीकानेर में होने वाली राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते आयोजक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 20 से 23 जून 2025 तक शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर की महाराजा करणीसिंह शूटिंग रेंज में आयोजित होगी। यह आयोजन महाराजा डॉ. करणीसिंह  की स्मृति में कराया जा रहा है जिन्होंने शूटिंग के क्षेत्र में बीकानेर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी, भेद खुलने के डर से दो साथियों समेत तीन को मौत के घाट उतारा
विज्ञापन

इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक निशानेबाजों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, अंडर-12, यूथ, जूनियर और सीनियर वर्गों में पुरुष एवं महिला वर्ग की पिस्टल और राइफल श्रेणियों की 10 मीटर रेंज स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।प्रतियोगिता का उद्घाटन 20 जून को प्रातः 9 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी शिरकत करेंगी। इस अवसर पर ब्रिगेडियर अतुल तथा शिवबाड़ी के अधिष्ठाता विमर्शानंद महाराज भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-लालू के जन्मदिन पर आंबेडकर की तस्वीर को लेकर मचा भूचाल, अर्जुनराम मेघवाल बोले– बाबा साहेब का अपमान
प्रतियोगिता के समापन दिवस 23 जून को चार श्रेणियों में चैंपियन ऑफ चैंपियन्स ट्रॉफी दी जाएगी, जिसमें नकद पुरस्कार भी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता बीकानेर के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी और महाराजा करणीसिंह की विरासत को जीवंत रखने का एक सशक्त प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed