{"_id":"68502610e4af5ced460c4e25","slug":"lalu-yadav-ambedkar-photo-controversy-bjp-arjun-ram-meghwal-attacks-rjd-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: लालू के जन्मदिन पर आंबेडकर की तस्वीर को लेकर मचा भूचाल, अर्जुनराम मेघवाल बोले– बाबा साहेब का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: लालू के जन्मदिन पर आंबेडकर की तस्वीर को लेकर मचा भूचाल, अर्जुनराम मेघवाल बोले– बाबा साहेब का अपमान
Mon, 16 Jun 2025 07:43 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 07:43 PM IST
सार
लालू यादव के जन्मदिन पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें डॉ. आंबेडकर की तस्वीर उनके पैरों के पास रखी दिखी। इस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे दलित समाज का अपमान बताया।
विज्ञापन
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर एक वायरल वीडियो से राजनीतिक विवाद गहरा गया है। वीडियो में एक समर्थक द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर को लालू यादव के पैरों के पास रखकर फोटो खिंचवाने का दृश्य सामने आया है। हालांकि लालू यादव ने तस्वीर को न तो छुआ और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मुद्दे को दलित सम्मान से जोड़ते हुए जोरदार हमला बोला है।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल का तीखा प्रहार
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, जो सोमवार को बीकानेर दौरे पर थे, उन्होंने इस वीडियो को लेकर लालू यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, "जो नेता खुद को पिछड़ों और दलितों का हितैषी बताते हैं, उनका यह व्यवहार दिखाता है कि उनका अहंकार किस स्तर तक पहुंच गया है। अगर यह अनजाने में हुआ था, तो लालू यादव माफी क्यों नहीं मांगते?" मेघवाल ने इसे दलित और पिछड़ा समाज के अपमान से जोड़ते हुए चेतावनी दी कि जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।
यह भी पढ़ें: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में नए नाम उजागर, उदयपुर के CDEO ने 10 लाख में खरीदी थी बेटे के लिए वर्दी
विज्ञापन
तेजस्वी बोले -BJP का षड्यंत्र
तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को भाजपा की “घटिया चाल” करार देते हुए कहा कि वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उनका दावा है कि RJD हमेशा बाबा साहेब का सम्मान करती आई है और यह केवल चुनावी षड्यंत्र का हिस्सा है।