फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Extortion of Rs 5 Crore from Jeweler in Bikaner Threats Made Number Phone Calls and Messages in Name of Godara

ज्वेलर से गोदारा गैंग के नाम पर पांच करोड़ की रंगदारी: विदेशी नंबर से फोन और मैसेज कर दी धमकी; जांच शुरू

Mon, 28 Sep 2026 02:17 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Mon, 28 Sep 2026 02:17 PM IST
सार

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल और बाद में वॉयस मैसेज भेजकर रकम की मांग की गई। पुलिस ने वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Extortion of Rs 5 Crore from Jeweler in Bikaner Threats Made Number Phone Calls and Messages in Name of Godara
रोहित गोदारा के नाम पर रंगदारी मांगी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित एक आभूषण व्यापारी से कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ज्वेलर जुगल नारायण सोनी को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप पर कॉल करने के बाद एक वॉयस मैसेज भेजा गया। इसमें पांच करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की गई। घटना के सामने आने के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विदेशी नंबर से आया वॉट्सऐप कॉल
ज्वेलर जुगल नारायण सोनी ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर की शाम 4:52 बजे उनके फोन पर विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम वीरेंद्र चारण बताया। वॉट्सऐप आईडी पर अंग्रेजी में 'जय बाबेरी' लिखा हुआ था। करीब एक मिनट तक चली वॉयस कॉल के दौरान आरोपी ने व्यापारी से सीधे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की। कॉल समाप्त होने के तुरंत बाद आरोपी ने व्यापारी को 57 सेकंड का एक वॉयस मैसेज भी भेजा। इस वॉयस मैसेज में भी आरोपी ने पांच करोड़ रुपये देने की मांग दोहराई। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गैंग बना रखा है और वे इसी गैंग के नाम से वसूली करते हैं।
विज्ञापन


आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई केस
पीड़ित व्यापारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ बीकानेर शहर के थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले व्यवसायियों से रंगदारी मांगने से जुड़े हैं। आरोपी रोहित गोदारा अभी जेल में बंद है, जबकि पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जयपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को कुचला, दो की मौत; घायलों के कटे पैर ट्रक में लटके मिले

रोहित गोदारा के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई भी चर्चा में
इस घटनाक्रम के बीच रोहित गोदारा के तेजाणा ढाणी स्थित मकान पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का मामला भी चर्चा में है। बीकानेर के लूणकरणसर कस्बे से करीब 16 किलोमीटर दूर तेजाणा ढाणी में स्थित रोहित गोदारा से जुड़े दो मंजिला मकान पर 13 जुलाई की रात अचानक जेसीबी चला दी गई थी। रात के अंधेरे में पहुंचे कुछ लोगों ने मकान के पिछले हिस्से को पूरी तरह ढहा दिया था। इस दौरान मुख्य हिस्से के दरवाजे और खिड़कियां भी चोरी किए जाने के आरोप लगे थे। इस कार्रवाई के खिलाफ रोहित गोदारा की मां ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दस दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed