फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Speeding Truck Crushes Bike Carrying Four Friends in Jaipur, Two Killed

जयपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को कुचला, दो की मौत; घायलों के कटे पैर ट्रक में लटके मिले

Mon, 28 Sep 2026 12:15 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 28 Sep 2026 12:15 PM IST
सार

जयपुर के दौलतपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हुई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। चालक फरार है।

विज्ञापन
Speeding Truck Crushes Bike Carrying Four Friends in Jaipur, Two Killed
जयपुर बाइक हादसा - फोटो : स्क्रीनग्रैब

विस्तार

दौलतपुरा इलाके में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों घायल युवकों के पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गए। कटे हुए पैर ट्रक के अगले हिस्से में लटके मिले।

विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे दौलतपुरा सर्विस रोड पर खेडवाड़ी पुलिया के नीचे हुआ। पुलिस के अनुसार, चारों दोस्त रविवार रात एक दोस्त के घर रुके थे। सुबह सभी एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खेडवाड़ी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में अवकेश (18) पुत्र रामकिशोर निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश और प्रवीण (10) पुत्र प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर गिरने से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर में खौफनाक वारदात: बिंदायका में महिला की हत्या कर जमीन में दफनाया शव, एफएसएल ने जुटाए अहम सबूत, पति फरार

घायलों को SMS अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दो युवक मृत मिले, जबकि विकास पुत्र जितेंद्र और शिवम पुत्र बबलू गंभीर हालत में पड़े थे। पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से चारों को SMS अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों घायलों के एक-एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गए। हादसे के बाद जब ट्रक की जांच की गई तो उसके अगले हिस्से में दोनों कटे हुए पैर लटके मिले।

ट्रक जब्त, चालक की तलाश

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दौलतपुरा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, चारों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और हरमाड़ा इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। सुबह काम के सिलसिले में निकलते समय हुए इस हादसे में दो दोस्तों की मौत  हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed