फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan Congress leader Chiranjeev Rao on Bikaner tour accuses BJP of not holding civic elections

Rajasthan: बीकानेर दौरे पर कांग्रेस नेता चिरंजीव राव, भाजपा पर निकाय चुनाव नहीं कराने का लगाया आरोप

Mon, 10 Mar 2025 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 08:10 PM IST
सार

कांग्रेस नेता चिरंजीव राव बीकानेर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निकाय चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Rajasthan Congress leader Chiranjeev Rao on Bikaner tour accuses BJP of not holding civic elections
बीकानेर दौरे पर कांग्रेस नेता चिरंजीव राव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के प्रभारी सचिव चिरंजीव राव ने सोमवार को बीकानेर में शहर और देहात कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव नहीं करवाने और इन्हें कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत है, इसी का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में राजस्थान में 11 सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रही।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में चिरंजीव राव ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस संगठन हमेशा से मजबूत रहा है। भाजपा सरकार पंचायतों और निकायों में चुनाव नहीं करवाकर इन संस्थाओं को कमजोर कर रही है। सरकार प्रशासकों की नियुक्ति कर रही है, जिससे जनप्रतिनिधियों का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा में अच्छे प्रदर्शन के बाद पंचायत और निकाय चुनावों में भी बेहतरीन नतीजे देगी।
विज्ञापन


कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर बोले- कांग्रेस पूरी तरह एकजुट
प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर चिरंजीव राव ने स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मीडिया की अटकलें हैं, कांग्रेस के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है। संगठन के चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि हर जगह चुनाव कराए जा रहे हैं। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हाल ही में नियुक्त किए गए हैं और बाकी संगठनों के चुनाव भी तय समय पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिशंकर अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के राजीव गांधी पर दिए बयान को लेकर चिरंजीव राव ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर अब उम्रदराज हो गए हैं और पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। अब वे कांग्रेस पर सवाल उठाकर खुद को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।

बीकानेर में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन का दावा
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलते हुए राव ने कहा कि कांग्रेस ने बीकानेर संभाग में बेहतर काम किया है। चूरू सीट पर पार्टी की जीत हुई, जबकि बीकानेर लोकसभा सीट पर महज 50 हजार वोटों के अंतर से हार हुई। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से कांग्रेस जनता के लिए अच्छा काम कर रही है और आगामी पंचायत व निकाय चुनावों में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।


राव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इन संस्थाओं को कमजोर कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और भाजपा की साजिशों को नाकाम करेगी।इस दौरान कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे भंवर सिंह भाटी, गोविंद राम मेघवाल,शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed