{"_id":"6781329fbc672225ba054214","slug":"camel-festival-in-bikaner-the-colourful-beginning-of-the-camel-festival-started-with-heritage-walk-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Camel Festival in Bikaner: ‘हेरिटेज वॉक’ से हुआ ऊंट उत्सव रंगारंग आगाज, 2,025 फीट लंबी पगड़ी बनी विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Camel Festival in Bikaner: ‘हेरिटेज वॉक’ से हुआ ऊंट उत्सव रंगारंग आगाज, 2,025 फीट लंबी पगड़ी बनी विश्व रिकॉर्ड
Fri, 10 Jan 2025 08:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 10 Jan 2025 08:16 PM IST
सार
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के पहले दिन बीकानेर हेरिटेज वॉक का आयोजन हुआ, जिसमें जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि समेत सैकड़ों पर्यटकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
ऊंट उत्सव के पहले दिन निकली हेरिटेज वॉक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का शानदार आगाज नगर सेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर में हुआ। ढोल-नगाड़ों और मशक की धुन के बीच स्थानीय कलाकारों और दर्शकों ने मिलकर उत्सव का रंग जमाया। उत्सव का पहला दिन बीकानेर की समृद्ध विरासत और संस्कृति को समर्पित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन ‘बीकानेर हेरिटेज वॉक’ का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि समेत कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
मशक और ढोल की धुनों के बीच इस वॉक ने पर्यटकों को बीकानेर की ऐतिहासिक गलियों और स्थलों का अनुभव कराया। काफिला चूड़ी बाजार, रामपुरिया हवेली जैसे ऐतिहासिक स्थलों से गुजरा।
देश-विदेश से आए सैलानियों ने मथेरण, बंधेज, पोट्री, सुनहरी कलम और साफा बांधने जैसी पारंपरिक कलाओं को नजदीक से देखा और सराहा। लोक कलाकार पवन व्यास ने 2,025 फीट लंबी पगड़ी बांधकर विश्व रिकॉर्ड का दावा पेश कर उत्सव को और खास बना दिया।
शाम के कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक प्रकाश माली लोकगीतों से समां बांधेंगे, जबकि पद्मश्री अली गनी अपनी विशिष्ट कला का प्रदर्शन करेंगे। ऊंटों की सजावट, उनके रोबीले प्रदर्शन और स्थानीय कलाकारों की अनूठी प्रस्तुतियां उत्सव की शोभा बढ़ा रही हैं। यह उत्सव केवल बीकानेर की कला और संस्कृति का उत्सव नहीं है, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देता है। देश-विदेश से आए सैलानी इस अनोखे आयोजन की झलकियां अपने कैमरों में कैद करते नजर आए अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव बीकानेर की पहचान को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई दे रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन