फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   bikaner septic tank tragedy three workers die due to toxic gas

Bikaner News: सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं, सफाई करते वक्त तीन मजदूरों की गई जान

Thu, 22 May 2025 03:06 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 22 May 2025 03:06 PM IST
सार

बीकानेर शहर के बीछवाल थाना इलाके में, करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र में फिर एक दुखद हादसा हुआ। यहां एक वूलन मिल के सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई।
 

विज्ञापन
bikaner septic tank tragedy three workers die due to toxic gas
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर शहर के बीछवाल थाना इलाके के करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र में फिर से एक दुखद हादसा हुआ। यहां एक वूलन मिल के सेप्टिक टैंक की सफाई करते हुए तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक मजदूरों के नाम हैं: शिवबाड़ी के अनिल (पिता कैलाश), प्रताप बस्ती के सागर (पिता धनराज) और गोगागेट के गणेश (पिता देवाराम)।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, वूलन मिल में धागे धोने के लिए कई केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। यह केमिकल युक्त पानी सेप्टिक टैंक में जमा हो जाता है। सफाई के लिए तीन मजदूर बुलाए गए थे। जब पहला मजदूर टैंक के अंदर गया, तो वह बेहोश हो गया। उसकी मदद करने उसके दो साथी अंदर गए, लेकिन जहरीली गैस के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में एक मजदूर ओमप्रकाश बच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन बहनों समेत चार बच्चियों की डूबने से मौत, बकुलाही नदी से मिट्टी लेने गई थीं चारों
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना दर्द फिर ताजा हो गया

बीछवाल थाना इलाके में यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हादसा हुआ है। 27 मार्च 2022 को भी इसी तरह ऊन फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई करते वक्त चार मजदूर लालचंद, चोरूलाल नायक, कालूराम वाल्मीकी और किशन बिहारी की दम घुटने से मौत हो गई थी। बार बार ऐसे हादसों से औद्योगिक सुरक्षा और सफाई करने वाले मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। अब सवाल ये है कि मजदूरों की जान कब तक इस लापरवाही की वजह से जाती रहेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed