{"_id":"6789d065e7b5472170007fde","slug":"bikaner-police-took-major-action-against-illegal-liquor-trailer-full-of-liquor-caught-1060-boxes-seized-worth-lakhs-bikaner-news-c-1-1-noi1354-2529728-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: लूणकरणसर में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1060 पेटी शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: लूणकरणसर में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1060 पेटी शराब जब्त
Fri, 17 Jan 2025 12:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:44 PM IST
सार
लूणकरणसर पुलिस ने भारतमाला एक्सप्रेस वे पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 1060 पेटी पंजाब निर्मित शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 85 लाख रुपये है। शराब को प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
अवैध शराब पर कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक से 1060 पेटी पंजाब निर्मित शराब जब्त की। ज़ब्त की गई शराब की कीमत 85 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को इनपुट मिला था कि भारतमाला सड़क परियोजना पर कालू रोड के पास एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने पर इस ट्रक को रुकरवाकर जांच की गई तो प्लास्टिक के कट्टों के नीचे यह शराब मिली।
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर डिप्टी नरेंद्र पूनिया और लूणकरणसर थाना अधिकारी गणेश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने ट्रक में सवार दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान के जालौर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। तस्करों ने शराब को प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर ट्रांसपोर्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उनका यह मंसूबा नाकाम हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर बाड़मेर के ग्राम रोहिला पश्चिम निवासी दिनेश कुमार ट्रक मालिक जालोर के चितलवाना के तेतरोल निवासी लाधूराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। यह कोई पहली बार नहीं है जब भारतमाला एक्सप्रेस वे पर अवैध शराब पकड़ी गई हो। पुलिस लगातार इस रूट पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि तस्कर इसे नए रूट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।।ट्रक में सेल फार पंजाब लिखी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 1060 पेटियां बरामद की हैं।
ज़ब्त शराब में 280 कार्टन विभिन्न ब्रांड के पव्वे 780कार्टन में बोतलें मिली हैं। अवैध शराब की इस कार्रवाई में साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव की बड़ी भूमिका बताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से आई और इसे कहां ले जाया जा रहा था। क्या इसके पीछे किसी बड़े शराब माफिया का हाथ है? पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।